Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

फंस गए प्रजापति पांडे, सामने आई 'पति पत्नी और वो 2' की रिलीज डेट

Ayushmann Khurrana, Pati Patni Aur Woh 2, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 18 Apr 2026

Last updated on: Apr 18, 2026, 17:33 IST

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की आगामी रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। शनिवार को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। आयुष्मान खुराना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया। इसमें अभिनेता जाल में फंसे दिख रहे हैं, जबकि चीता बाहर है।

पोस्टर शेयर कर आयुष्मान ने लिखा, "शिकारी खुद हो गया शिकार। अब जाल में फंस गए हमारे प्रजापति पांडे। हो जाओ 'पति पत्नी और वो दो' के लिए तैयार, क्योंकि यह 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।" यह फिल्म एक मजेदार रिलेशनशिप कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसमें आयुष्मान और सारा अली खान के साथ वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं।

मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है जो प्रयागराज की पृष्ठभूमि पर आधारित है। मूवी आपको प्रजापति पांडे की दुनिया में लेकर जाएगी। इस कहानी में आपको ड्रामा, कॉमेडी और रोमांस का तड़का देखने को मिलेगा। इस फिल्म को भूषण कुमार और रेणु रवि चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'पति पत्नी और वो' का सीक्वल है।

इस फिल्म ने उस समय बॉक्स ऑफिस में अच्छा प्रदर्शन किया था, जिसे देखते हुए फिल्म को फिर से नई कहानी और किरदारों के साथ रिलीज किया जाएगा। देखना होगा कि दर्शक इस फिल्म को कितना प्यार देते हैं। 'पति पत्नी और वो' में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर, और अनन्या पांडे मुख्य भूमिकाओं में थे, जो कानपुर के एक इंजीनियर चिंटू त्यागी के विवाहेतर संबंध और उसके बाद की कॉमेडी को दर्शाती है।

यह एक हल्की-फुल्की फिल्म है जो वैवाहिक जीवन की जटिलताओं को दिखाती है। मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित फिल्म मॉडर्न जमाने के रिश्तों, रोमांस और गलतफहमियों पर आधारित थी। फिल्म में कानपुर के एक सरकारी इंजीनियर (कार्तिक) की शादी (भूमि) से होती है, जो अपनी शादी से बोर होकर दूसरी महिला (अनन्या) की तरफ आकर्षित हो जाता है।

 

Tags: Ayushmann Khurrana , Pati Patni Aur Woh 2 , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD