Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

‘युद्ध नशे के विरुद्ध’; वरजीत वालिया ने साइक्लोथॉन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का किया आह्वान

‘साइक्लोथॉन 4.0’ का पोस्टर जारी किया

Varjeet Walia, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 16 Apr 2026

Last updated on: Apr 17, 2026, 14:50 IST

डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने जालंधर वासियों को पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ पहल के तहत 18 अप्रैल को जिला प्रशासन द्वारा ए.पी.जे. स्कूल के सहयोग से आयोजित किए जा रहे ‘साइक्लोथॉन 4.0’ में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। यहां जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में ‘साइक्लोथॉन 4.0’ का पोस्टर जारी करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यह प्रयास नशों के दुष्प्रभावों के बारे में बड़े स्तर पर जागरूकता फैलाने और लोगों, खासकर युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिए किया जा रहा है।

इस मौके पर उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) दिव्या पी. भी मौजूद थी। पंजाब सरकार द्वारा नशों को जड़ से खत्म करने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए श्री वालिया ने कहा कि यह साइक्लोथॉन स्वस्थ शरीर और मन के लिए नशों से दूर रहने का संदेश देते हुए नशों के गंभीर परिणामों और नशा मुक्त जीवन की महत्ता के बारे में लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाएगा।

उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे इस मुहिम का हिस्सा बनें और नशों के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत बनाएं। उन्होंने बताया कि साइक्लोथॉन की शुरुआत स्थानीय ए.पी.जे. स्कूल, मॉडल टाउन (गीता मंदिर के पास) से सुबह 5:30 बजे होगी और इसमें तीन श्रेणियां  5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 21 किलोमीटर में आयोजन किया जाएगा, ताकि प्रत्येक उम्र और क्षमता वाले लोग इसमें हिस्सा ले सकें।

उन्होंने बताया कि साइक्लोथॉन में विद्यार्थियों, युवाओं, पेशेवर साइक्लिंग सवारों, फिटनेस प्रेमियों समेत पूरे पंजाब से 2000 से अधिक प्रतिभागियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि साइक्लोथॉन में हिस्सा लेने के लिए https://forms.gle/eb6C4c9gGDXkTYzk8 पर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

इस मौके पर एस.डी.एम. नवदीप सिंह, सचिव, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी सुरजीत लाल, प्रिं. डा. राजेश चंदेल भी मौजूद थे।

 

Tags: Varjeet Walia , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD