Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सुव्यवस्थित तीर्थयात्रा सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता : पुष्कर सिंह धामी

Pushkar Singh Dhami, Chief Minister of Uttarakhand, BJP Uttarakhand, Rudraprayag
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रुद्रप्रयाग , 16 Apr 2026

Last updated on: Apr 17, 2026, 12:50 IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रुद्रप्रयाग में चारधाम यात्रा मार्गों और सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। सीएम धामी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी चल रही परियोजनाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर जल्द से जल्द पूरी की जाएं।

सीएम ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य एक सुचारू, सुव्यवस्थित और सुरक्षित चारधाम यात्रा सुनिश्चित करना है, ताकि श्रद्धालु सुखद अनुभव के साथ दर्शन कर सकें और अच्छे संदेश के साथ घर लौटें। उन्होंने कहा कि यात्रा प्लास्टिक मुक्त हो, इसके लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशभर के भक्तों से यात्रा नियमों का पालन करने की अपील की है।

धामी ने आश्वासन दिया कि यात्रा के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं। सभी व्यवस्थाएं पूर्ण हो चुकी हैं। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। उन्हें अच्छे दर्शन और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा कि रुद्रप्रयाग में चारधाम यात्रा की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दिए जाने, यात्रा मार्गों की स्थिति, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति एवं संचार व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता एवं निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी यात्रा मार्गों पर सतत एवं प्रभावी निगरानी रखी जाए।

देवभूमि उत्तराखंड में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं दिव्य यात्रा अनुभव प्रदान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिला आरक्षण बिल का जिक्र करते हुए सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी का स्पष्ट संदेश है कि महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर राजनीति नहीं, बल्कि सहमति और सहयोग जरूरी है। यह उनकी दूरदर्शी और समावेशी सोच को परिलक्षित करता है।

जब निर्णय देश की आधी आबादी के सशक्तिकरण से जुड़ा हो, तब श्रेय से अधिक महत्व उस बदलाव का होता है जो आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करता है। प्रधानमंत्री का प्रत्येक निर्णय सदैव मातृशक्ति के सशक्तिकरण, उनके सम्मान और कल्याण के लिए समर्पित रहा है। उनके नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण केवल एक नीति नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का मजबूत आधार बनकर उभरा है।

 

Tags: Pushkar Singh Dhami , Chief Minister of Uttarakhand , BJP Uttarakhand , Rudraprayag

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD