Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है सरकार: कृष्ण लाल पंवार

आग से प्रभावित किसानों को मिलेगा शीघ्र मुआवजा

Krishan Lal Panwar, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पानीपत , 16 Apr 2026

Last updated on: Apr 17, 2026, 11:55 IST

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और हर संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि हाल ही में पानीपत के बुआना लाखु गांव में हुई आगजनी की घटना में जिन किसानों की फसलें जलकर नष्ट हो गई हैं, उन्हें सरकार द्वारा हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने वीरवार को पानीपत में प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर किसानों की स्थिति का जायजा लिया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि प्रशासनिक स्तर पर तेजी से कार्रवाई करते हुए उन्हें जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नुकसान का सही आकलन कर प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने में कोई देरी न हो। गौरतलब है कि गत दिवस बुआना लाखु गांव में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग में करीब 32 किसानों की लगभग 80 एकड़ में खड़ी गेहूं की तैयार फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। 

इस घटना ने किसानों को आर्थिक रूप से गहरा आघात पहुंचाया है। प्रशासन द्वारा मामले की दो बार जांच भी की जा चुकी है, ताकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। विकास मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की मेहनत और उनकी आजीविका के महत्व को भली-भांति समझती है। 

उन्होंने दोहराया कि सरकार की प्राथमिकता किसानों की सुरक्षा और उनके हितों की रक्षा करना है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं, जिनका लाभ सीधे किसानों तक पहुंच रहा है।

इस मौके पर मंत्री ने किसानों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह नुकसान केवल आर्थिक नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत और उम्मीदों का भी है। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि सरकार उनके दुख में साझेदार है और हर संभव मदद सुनिश्चित करेगी।

 

Tags: Krishan Lal Panwar , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD