Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया

 

ब्रम शंकर जिम्पा और इशांक कुमार ने दाना मंडी में शुरू करवाई गेहूं की खरीद

आम आदमी पार्टी की सरकार किसान हितैषी है, किसानों की फसल का एक-एक दाना उठाएंगे : ब्रम शंकर जिम्पा

Bram Shanker Jimpa, Ishank Kumar, Chabbewal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 16 Apr 2026

Last updated on: Apr 17, 2026, 11:01 IST

विधायक ब्रम शंकर जिम्पा और विधायक डॉ. इशांक कुमार चब्बेवाल ने स्थानीय दाना मंडी में गेहूं की खरीद शुरू करवाते हुए कहा कि पंजाब सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए वचनबद्ध है और मंडियों में फसल की बिक्री के दौरान किसानों को किसी प्रकार की मुश्किल नहीं आने दी जाएगी। विधायक ब्रम शंकर जिम्पा और विधायक डॉ. इशांक कुमार चब्बेवाल ने गांव डाडा के किसान बलविंदर सिंह की ढेरी की खरीद करवाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने कई अहम किसान हितैषी फैसले लिए हैं, जिनसे पूरे सूबे में किसानों को बेहद लाभ मिल रहा है।

विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि पंजाब ने देश के अन्न भंडार भरने में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है और पंजाब सरकार किसानों की फसल की खरीद के बदले निर्धारित समय के अंदर-अंदर भुगतान सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को भी ताकीद की गई है कि मंडियों में पुख्ता प्रबंधों की लगातारता बनाए रखी जाए, ताकि किसानों को फसल की समय पर खरीद के साथ-साथ लिफ्टिंग भी साथ-साथ हो सके।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सराहना के पात्र हैं, जिनकी कोशिशों से 2022 से लगातार किसानों की फसलों को बिना किसी अड़चन के सुचारू ढंग से खरीदा जा रहा है। किसानों से बातचीत करते हुए विधायक डॉ. इशांक कुमार चब्बेवाल ने कहा कि पंजाब सरकार ने बहुत से फैसले किसानों के हित में लिए हैं, जिनमें सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता, दिन में बिजली सप्लाई, टेलों तक पानी पहुंचाना और किसानों की फसल को सुगम ढंग से खरीदना शामिल है।

उन्होंने कहा कि जिले की मंडियों में किसानों की सुविधा, आढ़तियों के लिए जरूरी इंतजाम और मजदूरों के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि किसी को भी कोई दिक्कत पेश न आए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वचनबद्धता दोहराई है कि बेमौसमी बारिश से फसलों को हुए नुकसान की उचित भरपाई की जाएगी और किसानों की फसल को साथ-साथ खरीदा जाएगा।

वर्णनीय है कि जिले की मंडियों में अब तक 5201 मीट्रिक टन से अधिक गेहूं की आमद हो चुकी है, जिसमें से 1610 मीट्रिक टन से अधिक गेहूं खरीदा जा चुका है। जिले में कुल 78 मंडियों में से 46 मंडियों में किसानों द्वारा गेहूं लाया जा चुका है और संबंधित अधिकारी खरीद प्रक्रिया को पूरा कर रहे हैं।

जिले में पनग्रेन, मार्कफेड, पनसप, पंजाब राज्य वेयरहाउस कॉर्पोरेशन, एफ.सी.आई. और व्यापारियों द्वारा गेहूं की खरीद की जा रही है। जिले में मौजूदा सीजन के दौरान कुल 3,16,000 मीट्रिक टन गेहूं की आमद की संभावना है और किसानों को 48 घंटे में भुगतान के अलावा 72 घंटे में लिफ्टिंग सुनिश्चित बनाई जाएगी।

गांव डाडा के किसान बलविंदर सिंह ने बताया कि वे आज सुबह अपनी फसल लेकर मंडी पहुंचे थे और दोपहर तक उनकी फसल की खरीद हो गई। मार्केट कमेटी के चेयरमैन जसपाल सिंह चेची ने बताया कि मंडी में हर पहलू से उचित इंतजाम अमल में लाए गए हैं, ताकि खरीद प्रक्रिया सुचारू ढंग से निपटाई जा सके।

इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, एस.डी.एम. अमनदीप कौर घुम्मण, पार्षद बलविंदर कुमार, वरिंदर वैद, कुलविंदर हुंदल, हनी सूद आदि भी मौजूद थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , Ishank Kumar , Chabbewal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD