Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

स्कूलों की ग्रीष्मकालीन छुट्टी 20 अप्रैल से, सीएम विष्णुदेव साय बोले- बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

Vishnu Deo Sai, BJP, Bharatiya Janata Party, Chhattisgarh, Chief Minister of Chhattisgarh
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

रायपुर , 16 Apr 2026

Last updated on: Apr 16, 2026, 17:33 IST

छत्तीसगढ़ में बढ़ती भीषण गर्मी और लू को देखते हुए राज्य के सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन छुट्टियां 20 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी। सीएम विष्णुदेव साय कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसीलिए स्कूलों में 20 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां शुरू हो जाएंगी। छत्तीसगढ़ में लगातार लू चल रही है, और मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए हीट वेव की चेतावनी भी दी है।

आने वाले दिनों में तापमान 42 डिग्री को पार कर सकता है। सरकार ने छात्रों के स्वास्थ्य को देखते हुए स्कूलों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों की तिथि में बदलाव कर दिया है। अब प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर-अनुदान प्राप्त तथा अशासकीय स्कूलों में 20 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। इससे पहले स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ग्रीष्मकालीन छुट्टियां 1 मई से 15 जून तक घोषित की गई थीं।

शिक्षा विभाग के नए आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी व लू के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन द्वारा प्रदेश के समस्त शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलों में 20 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है।

यह आदेश शिक्षकों के लिए लागू नहीं होगा, यानी उन्हें स्कूल आना होगा और बाकी की चीजें उसी रूप से संचालित होंगी, जैसे कि पहले होती रही हैं। सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रदेश में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इसी को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार ने स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश को पूर्व निर्धारित तिथि से पहले लागू करते हुए अब 20 अप्रैल से 15 जून तक घोषित किया है, ताकि इस भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत सुरक्षित रह सके।

 

Tags: Vishnu Deo Sai , BJP , Bharatiya Janata Party , Chhattisgarh , Chief Minister of Chhattisgarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD