Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अमेरिका-ईरान में तनाव कम होने से शेयर बाजार में उछाल; सेंसेक्स 78,500 के पार

Sensex, Mumbai, BSE, Nifty, Shares, National Stock Exchange, Stock Market
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मुंबई , 16 Apr 2026

Last updated on: Apr 16, 2026, 14:49 IST

अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम होने के संकेतों के कारण भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को तेजी के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स 566.32 अंक या 0.73 प्रतिशत की तेजी के साथ 78,677.56 और निफ्टी 153.90 अंक या 0.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 24385.20 पर था। बाजार में तेजी का नेतृत्व रियल्टी और मेटल शेयर कर रहे थे। इस कारण सूचकांकों में निफ्टी रियल्टी और निफ्टी मेटल टॉप गेनर्स थे।

निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी सर्विसेज और निफ्टी प्राइवेट बैंक के साथ करीब सभी सूचकांक हरे निशान में थे। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 515.80 अंक या 0.88 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,293.55 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 187.95 अंक या 1.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,344.35 पर था। 

सेंसेक्स पैक में इटरनल, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एलएंडटी, टीसीएस, ट्रेंट, बीईएल, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, एमएंडएम, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, अदाणी पोर्ट्स, आईटीसी, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक और एचयूएल गेनर्स थे।

केवल सन फार्मा और टाइटन ही लूजर्स थे। बाजार में तेजी की वजह अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने को माना जा रहा है। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच आगे बढ़ी है, हालांकि, कुछ मतभेद अभी भी बाकी हैं। दूसरी तरफ, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि इजरायल और लेबनान के नेता गुरुवार को बातचीत कर सकते हैं।

इससे पूरे विश्व में व्यापक स्तर पर शांति आ सकती है। एशियाई बाजारों में भी तेजी जारी है। टोक्यो, सोल, हांगकांग और शंघाई हरे निशान में थे। हालांकि, अमेरिका के बाजार बुधवार को मिलेजुले बंद हुए, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.15 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं, टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 1.59 प्रतिशत की बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ। 

 

Tags: Sensex , Mumbai , BSE , Nifty , Shares , National Stock Exchange , Stock Market

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD