Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

राहुल गांधी अवसरवादी, तेजस्वी अपना घर नहीं संभाल पाए तो दूसरे को क्या नसीहत देंगे : गिरिराज सिंह

Giriraj Singh, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

पटना , 15 Apr 2026

Last updated on: Apr 15, 2026, 13:33 IST

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल को लेकर राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान और सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव के बयान पर पलटावर किया। हाल ही में राहुल गांधी ने कहा था कि पश्चिम बंगाल में अगर सब कुछ सही रहता, बेरोजगारी नहीं बढ़ती और हिंसा नहीं फैलाई जाती तो भाजपा को पनपने का मौका नहीं मिलता।

राहुल गांधी के इस बयान पर आईएएनएस से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "यह बात सभी को पता है। राहुल गांधी को इसका अहसास काफी देर से हुआ, क्योंकि उन्हें भी ममता बनर्जी के साथ प्रधानमंत्री पद की दौड़ में खड़ा देखा गया है। ये अवसरवादी लोग हैं। भारतीय जनता पार्टी 1990 के दशक से ही बिहार में कुशासन के खिलाफ लड़ रही है।

ठीक उसी तरह जैसे वह ममता बनर्जी के कुशासन, जंगल राज, अपराधियों को संरक्षण, बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण और रोहिंग्या मुसलमानों को संरक्षण देने के खिलाफ लड़ रही है। बंगाल बेरोजगारी, गरीबी, भ्रष्टाचार और अराजकता से जूझ रहा है।" महिला आरक्षण विधेयक पर कांग्रेस के विरोध पर गिरिराज सिंह ने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि उन्होंने पहले जो व्यवहार किया था, खासकर महिला आरक्षण के मुद्दे पर जब विधेयक पहली बार पेश किया गया था, वह दोहराया नहीं जाएगा।

आशा है कि कांग्रेस मंडल आयोग के समय की गलतियों को नहीं दोहराएगी। इन सभी गलतियों को नहीं दोहराया जाना चाहिए और हमें मिलकर महिला सशक्तीकरण की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।" नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफे के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा था कि अब बिहार पर गुजरात का शासन होगा। सम्राट चौधरी लालू प्रसाद यादव की पाठशाला के हैं।

तेजस्वी के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, "कल से ही वो चेहरे पर बनावटी मुस्कान लिए इसी तरह बोल रहे हैं। मैं तेजस्वी यादव से पूछना चाहता हूं, आपके भाई तेज प्रताप यादव और बहन रोहिणी आचार्य ने रोते हुए घर क्यों छोड़ा और आप अपने परिवार को क्यों नहीं संभाल पाए?" इस तरह के बयान देने से सच्चाई पर पर्दा नहीं डाला जा सकता है। 

 

Tags: Giriraj Singh , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD