Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

संविधान लोहे की तलवार, इसे बचाना हमारा संकल्प : अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, Lucknow
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 14 Apr 2026

Last updated on: Apr 15, 2026, 13:06 IST

भारतरत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा करने का हमारा संकल्प है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा साहब ने हजारों वर्षों के शोषण के खिलाफ सामाजिक न्याय की जो लड़ाई लड़ी, वह आज भी प्रासंगिक है। 

उन्होंने कहा कि समाजवादी लोग सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे, चाहे इसमें साल लगें या सदी। अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं ने 400 सीटें जीतने पर संविधान बदलने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और देश की जनता ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपा के खिलाफ मतदान किया, जिससे संविधान सुरक्षित रह सका।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब का संविधान केवल कागजी दस्तावेज नहीं, बल्कि लोहे की तलवार है। यह हमें सुरक्षा देता है, न्याय दिलाता है और बराबरी का अवसर प्रदान करता है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के दौरान कई स्थानों पर बाबा साहब की प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाया गया।

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के 50 जिलों में ऐसी घटनाएं हुईं, लेकिन सरकार ने इस पर ठोस कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय भाजपा जनता को भ्रमित करने के लिए विभिन्न घोषणाएं और बजट का सहारा लेती है, लेकिन प्रदेश की जनता अब उनके 'छल और षड्यंत्र' को समझ चुकी है और उनके बहकावे में नहीं आएगी। 

 

Tags: Akhilesh Yadav , Samajwadi Party , Lucknow

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD