Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर हरियाणा में चलेगा जागरूकता अभियान

प्रदेशभर में होंगी पदयात्राएं, रैलियां और नुक्कड़ नाटक

Anurag Rastogi, Chief Secretary Haryana, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Apr 2026

Last updated on: Apr 14, 2026, 10:51 IST

हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने आज ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर 20 अप्रैल, 2026 तक चलाए जाने वाले राज्यव्यापी जागरूकता अभियान की तैयारियों के लिए समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस अभियान के तहत प्रदेशभर में जन-जागरूकता एवं सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।बैठक के दौरान अधिनियम के बारे में व्यापक जागरूकता फैलाने और विशेष रूप से महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। 

अभियान के तहत प्रेस कॉन्फ्रेंस, टाउन हॉल बैठकें, महिला सम्मेलन, पदयात्राएं, बाइक एवं स्कूटी रैलियां तथा सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी विभागों के बीच समन्वित प्रयास, प्रभावी जन संपर्क और व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह पहल महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने और प्रदेशभर में जन-जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम के अनुसार, प्रमुख मीडिया केंद्रों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही हैं, जबकि  12 से 15 अप्रैल तक प्रमुख स्थानों पर टाउन हॉल कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें महिला नेताओं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।11 से 16 अप्रैल के बीच महिला सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें महिला वक्ताओं की भागीदारी और समुदाय स्तर पर संवाद पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 

इसके अतिरिक्त, 15 और 16 अप्रैल को प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में ‘नारी शक्ति पदयात्राएं’ आयोजित की जाएंगी, जिनमें विद्यार्थियों, स्वयं सहायता समूहों, एनसीसी और एनएसएस स्वयंसेवकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।महिला सशक्तिकरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से, 13 से 16 अप्रैल के बीच प्रमुख स्थानों पर महिलाओं की विशेष भागीदारी के साथ बाइक एवं स्कूटी रैलियां आयोजित की जाएंगी।

अभियान के दौरान सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी व्यापक उपयोग किया जाएगा। महिला विचारकों द्वारा लेख और विचार प्रकाशित किए जाएंगे, जबकि वीडियो, पॉडकास्ट और ऑनलाइन अभियान के माध्यम से व्यापक जन संपर्क सुनिश्चित किया जाएगा।जमीनी स्तर पर जागरूकता बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटक, लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम और कला आधारित गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। 

प्रमुख स्थानों पर ‘नारी शक्ति वाल’ स्थापित किए जाएंगे, जहां महिलाएं अपने विचार साझा कर सकेंगी और इस पहल के समर्थन में अपनी भागीदारी दर्ज कर सकेंगी।बैठक में बताया गया कि नगर निगमों, नगर परिषदों और पंचायती राज संस्थाओं द्वारा अधिनियम के समर्थन में प्रस्ताव पारित किए जाएंगे, जिन्हें आगे संबंधित प्राधिकरणों को भेजा जाएगा।

बैठक में हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रेनू भाटिया, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री शेखर विद्यार्थी, निदेशक डॉ. प्रियंका सोनी, सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) श्रीमती वर्षा खांगवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Anurag Rastogi , Chief Secretary Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD