Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'बुलडोजर पॉलिटिक्स' पर भरोसा न करें : ममता बनर्जी

Mamata Banerjee, Birbhum, West Bengal
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

बीरभूम (पश्चिम बंगाल) , 13 Apr 2026

Last updated on: Apr 13, 2026, 17:55 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को अपने समकक्ष उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आलोचना करते हुए कहा कि वह 'बुलडोजर पॉलिटिक्स' में विश्वास नहीं करतीं। बीरभूम जिले के सूरी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री बनर्जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का नाम लिए बिना कहा कि कल किसी ने कहा था कि यहां भी उत्तर प्रदेश की तरह बुलडोजर चलाए जाएंगे।

इसका क्या मतलब है? मैं बुलडोजर पॉलिटिक्स में विश्वास नहीं रखती। मैं तो प्रेम के सिद्धांत में विश्वास रखती हूं। उनकी यह टिप्पणी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के उस बयान के एक दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि तृणमूल कांग्रेस की गुंडागर्दी और माफिया राज को खत्म करने के लिए पश्चिम बंगाल में 'उत्तर प्रदेश मॉडल' वाले इलाज की जरूरत है।

इस बीच, मुख्यमंत्री बनर्जी ने आरोप लगाया कि उनके नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद, उसकी जांच-पड़ताल (स्क्रूटनी) की प्रक्रिया में चुनाव आयोग (ईसी) ने चार घंटे का समय लिया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने मेरे नामांकन की जांच के दौरान मुझे चार घंटे तक परेशान किया। क्या आपको लगता है कि मैं इसे ऐसे ही जाने दूंगी? अगर आप इसे जाने भी दें, तो भी मैं नहीं जाने दूंगी।

मैं इसका हिसाब लेकर रहूंगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि केंद्र के साथ-साथ 19 राज्यों ने भी उन्हें निशाना बनाने के लिए हाथ मिला लिया है, जबकि वह आम लोगों के लिए अकेले ही लड़ रही हैं। उन्होंने पूरा भरोसा जताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली से सुरक्षा बल लाकर भी पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव नहीं जीत पाएगी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस 226 से ज्यादा सीटें जीतेगी। सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि लोगों को ट्रेन से लाया जाएगा। वे (भाजपा) तो लोगों को बसों से भी लाएंगे। लोगों को 'मोटाभाई' (केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जिक्र करते हुए) की जगह से भी लाया जा रहा है।

मुझे जानकारी मिली है कि 19 राज्य और केंद्र सरकार सब मिलकर एक जगह मेरे खिलाफ खड़े हो गए हैं। मैं लोगों के लिए अकेले लड़ रही हूं। मैं आपको साफ-साफ बता दूं कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 226 से ज्यादा विधानसभा सीटें जीतेगी। यह ध्यान देने योग्य है कि भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की इस समय देश के 19 राज्यों में सरकारें हैं। मुख्यमंत्री बनर्जी ने यह आरोप भी लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' युवाओं के मन को प्रभावित करने के उद्देश्य से प्रसारित किया जा रहा है।

 

Tags: Mamata Banerjee , Birbhum , West Bengal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD