Monday, 29 June 2026

 

 

खास खबरें सीईसी ज्ञानेश कुमार ने बडगाम में बीएलओ से की मुलाकात एलपीयू ने भविष्य के पब्लिक पॉलिसी प्रोफेशनल्स को तैयार करने के लिए जाने-माने सिविल सर्वेंट्स के साथ मिलाया हाथ आशीष बुटेल ने पालमपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दी बधाई यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू हरियाणा-राजस्थान के बीच 30 साल पुराने विवाद को खत्म करने के लिए यमुना जल समझौता हुआ तेलंगाना का विकास सिर्फ 'डबल-इंजन सरकार' से ही हो सकता है : नितिन नवीन हरियाणा के जल अधिकारों का सौदा नहीं होने देंगे, एक-एक बूंद की रक्षा के लिए लड़ेगी इनेलो: प्रो. संपत सिंह कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की धर्मशाला नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ बच्चों पर 'परफेक्ट बनने' का दबाव बेहद खतरनाक, 'पुशी पेरेंटिंग' मेंटल हेल्थ करता है खराब भारत के 12 एलपीजी जहाजों ने हॉर्मुज स्ट्रेट बिना टोल दिए किया पार : हरदीप सिंह पुरी 'आवारापन 2' टीजर रिलीज : 'या तो आवारापन खत्म होगा या मैं', इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग ने उड़ाए होश राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय श्री अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत, उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने की 'प्रथम पूजा' आज दुनिया भारत की ओर उम्मीद लगाए देख रही : अनुराग ठाकुर 30 जून का पंचांग : ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा पर करें दान-पुण्य, सुबह 11:35 से दोपहर 12:29 बजे तक अभिजित मुहूर्त एल नीनो की चुनौतियों का डटकर सामना करें किसान : एन. चंद्रबाबू नायडू कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बने एक बार फिर से राज्यसभा में विपक्ष के नेता भांग, चंदन और रजत आभूषणों से बाबा महाकाल का शृंगार, किया गया पंचामृत अभिषेक राज्यसभा के लिए पुनर्निर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ली सदस्यता की शपथ पीएम मोदी के राजस्थान दौरे से पहले सीएम भजनलाल शर्मा बोले, गेम चेंजर साबित होगी पचपदरा रिफाइनरी परियोजना

 

धर्मशाला नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

Hemraj Bairwa, Himachal Administration, Deputy Commissioner Kangra, Himachal Pradesh, DC Kangra, Himachal News, Latest Himachal News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

धर्मशाला , 29 Jun 2026

Last updated on: Jun 29, 2026, 15:26 IST

धर्मशाला नगर निगम के नवनिर्वाचित 17 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज मिनी सचिवालय स्थित कैबिनेट हॉल में गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने धर्मशाला नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

उपायुक्त ने नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि नगर निगम धर्मशाला के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पार्षद जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए विकास कार्यों को गति देंगे।

इस अवसर पर  वार्ड-1 फरसेटगंज की रेखा देवी, वार्ड-2 भागसूनाग के शमशेर नेहरिया, वार्ड-3 मैकलोडगंज की आशा देवी, वार्ड-4 कश्मीर हाउस की नीनू शर्मा, वार्ड-5 खजांची मोहल्ला की शैलजा, वार्ड-6 कोतवाली बाजार की करिश्मा छेत्री, वार्ड-7 सचिवालय की आशु, वार्ड-8 खेल परिसर की प्रेरणा गुलेरिया, वार्ड-9 सकोह के नरेश कुमार, वार्ड-10 श्यामनगर के सुदेश शास्त्री, वार्ड-11 रामनगर के अनुराग, वार्ड-12 बड़ोल की मीना कुमारी, वार्ड-13 दाड़ी के हर्ष ओबरॉय, वार्ड-14 कंड के अनोज बिष्ट, वार्ड-15 खनियारा के परवीन कुमार, वार्ड-16 सिद्धपुर की अनुपम कटोच तथा वार्ड-17 सिद्धबाड़ी के विशाल जम्वाल ने  पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

इसके उपरांत महापौर एवं उपमहापौर के निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई, लेकिन आवश्यक कोरम पूरा न होने के कारण निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न नहीं हो सकी। समारोह में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा नगर निगम आयुक्त जफर इकबाल, संयुक्त आयुक्त सुरेंद्र कटोच, एसडीएम मोहित रत्न सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Tags: Hemraj Bairwa , Himachal Administration , Deputy Commissioner Kangra , Himachal Pradesh , DC Kangra , Himachal News , Latest Himachal News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD