Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बाबा साहेब ने देश को एकता के सूत्र में बांधने का किया कार्य - कृष्ण कुमार बेदी

सर्व समाज की भलाई के लिए जीवन पर्यन्त लगे रहे

Krishan Kumar Bedi, Mohan Lal Badoli
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Apr 2026

Last updated on: Apr 13, 2026, 12:06 IST

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि डा. भीमराव अम्बेडकर ने सर्व समाज की भलाई के लिए सभी को राष्ट्रीय एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी रविवार को चण्डीगढ सेक्टर 3 निज निवास स्थान पर डा. भीमराव अम्बेडकर जंयती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। 

श्री बेदी ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के साथ चण्डीगढ से दिल्ली के लिए संविधान बस यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इन तीन बसों में श्रद्वालु दिल्ली स्थित अलीपुर रोड़ पर बाबा साहेब के स्मारक के दर्शन करेंगी। जहां पर बाबा साहेब ने अंतिम सांस ली थी। 

भीमराव ने देश के टुकड़े नहीं होने दिए, सच्चे राष्ट हितै

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि डा. भीम राव अम्बेडकर   जब लन्दन में राउण्ड टेबल कांग्रेस में भाग लेने गए, तब अंग्रेजों ने कहा कि अम्बेडकर आप अलग अछूत स्थान देश की मांग कर लो। उन्होंने अलग देश का ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया था। 

तब बाबा साहेब ने कहा कि देश के टुकड़े नहीं होने देंगे और देश को प्रजातांत्रिक ढंग से चलाएंगे और इसी देश में रहकर हमारे समाज के लोगों को सम्मान और न्याय दिलाने का कार्य करेंगे। श्री बेदी ने कहा कि इस प्रकार बाबा साहेब ने राष्ट्र की एकता के लिए काम किया। इसलिए बाबा साहेब को नए भारत का शिल्पकार कहा जाता है। 

डा. भीम राव अम्बेडकर ने हमें बेहतर संविधान का निर्माण कर हर गरीब वर्ग को उनके हक दिलाए। इस प्रकार बाबा साहेब ने सर्व समाज के हित के लिए कार्य किया। लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें एक समाज की डोर में बांध दिया है जो बिल्कुल भी सही नहीं है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार बाबा साहेब के जनहितैषी नीतियों एवं कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने का कार्य कर रही है। भाजपा ने बाबा साहेब के पांच स्थानों को तीर्थ स्थलों के रूप में विकसित किया गया जिसे आज हर नागरिक देखने के लिए लालायित है। 

भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा आयोजक कमेटी चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली प्रदेश के लोगों को बाबा साहेब के तीर्थ स्थलों का भ्रमण करवाने का कार्य कर रही है। श्री बेदी ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज को जोड़ने की बात कही है और जीवनपर्यन्त इसी कार्य में लगे रहे। 

इसलिए जो अम्बेडकर की कुर्बानी अनुसार सम्मान की बात करेगा, समाज उनके लिए तत्पर रहेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सेनी और भाजपा सरकार में गरीब लोगों के हक सुरक्षित हैं और उनके हकों पर कोई डाका नहीं डाल सकता।

बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलकर देश तरक्की की ओर अग्रसर- बडौली

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा रचित संविधान अनुसार हमें हर तरह की ताकत मिली है और आज देश उनके दिखाए मार्ग पर चलकर तरक्की की राह की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा बनाए गए बाबा साहेब के महत्वपूर्ण पंच तीर्थो पर लोग यात्रा कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे हैं। 

यह तीर्थ स्थल समाज की भव्य और अमूल्य धरोहर हैं। हर नागरिक को इन तीर्थ स्थलों का अवश्य भ्रमण करना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की ओर नारी शक्ति वंदन अभियान चलाया गया है। इसके तहत महिला सशक्तिकरण हेतू लाडो लक्ष्मी योजना, ड्रोन दीदी, लखपति दीदी संबंधी योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। 

इसके अलावा 16 से 18 अप्रैल तक संसद में विशेष सत्र के दौरान महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ देने का कार्य किया जाएगा। इस प्रकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर संकल्पबद्ध है और निरंतर कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम को पूर्व अध्यक्ष संजय टन्डन, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बंतो कटारिया, पूर्व मेयर राजेश कालिया ने भी सम्बोधित कर भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर अमरजीत सोलंकी, अजय मितल, रंजिता मेहता, ओमप्रकाश सोनी, इरा नेगी, जोसेफ भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा आयोजक सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

 

Tags: Krishan Kumar Bedi , Mohan Lal Badoli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD