Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जींद कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिया जायजा

प्रधानमंत्री 17 जुलाई को जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का करेंगे शुभारंभ, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Nayab Singh Saini, Haryana, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News, Krishan Kumar Bedi, Jind
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जींद , 12 Jul 2026

Last updated on: Jul 13, 2026, 12:57 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर रविवार को जींद का दौरा किया  और तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने एकलव्य स्टेडियम पहुंचकर  कार्यक्रम स्थल के नक्शे का अवलोकन किया और मुख्य पंडाल, सेक्टर व्यवस्था, पार्किंग स्थल, मीडिया लाउंज, सुरक्षा प्रबंधों सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री के आगमन से जुड़े इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए और सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद की धरती से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। जींद से सोनीपत के बीच चलने वाली यह हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा और देश के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। 

इसके साथ ही प्रधानमंत्री जी प्रदेश के विभिन्न जिलों में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी करेंगे जिनका सीधा लाभ आमजन को मिलेगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह कार्यक्रम प्रदेश के लिए गौरव का अवसर है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को आपसी तालमेल के साथ कार्य करना होगा।

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में मंत्रियों, नेताओं और अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं पर चर्चा की। बैठक में यातायात व्यवस्था, सीएनजी बसों एवं इलेक्ट्रिक वाहनों की उपलब्धता, पार्किंग प्रबंधन और लोगों के आवागमन को लेकर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए यातायात एवं वाहन प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए।मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक स्तर पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि प्रधानमंत्री का जींद दौरा ऐतिहासिक और सफल बनाया जा सके।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, डिप्टी स्पीकर डॉ कृष्ण मिड्ढा , राज्य सभा सांसद संजय भाटिया,  पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया, जिला अध्यक्ष तेजेन्द्र ढुल, चेयरमैन योगेश बैरागी, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे, मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News , Krishan Kumar Bedi , Jind

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD