Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

श्याम सिंह राणा और रणबीर गंगवा ने बरवाला अनाज मंडी का किया दौरा

व्यापारी व किसानों की समस्याएं भी सुनी, हैफेड कर्मी को सस्पेंड किए जाने के दिए निर्देश

Shyam Singh Rana, Haryana, BJP Haryana, Ranbir Gangwa, Ranbir Singh Gangwa, Barwala, Hisar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बरवाला , 12 Apr 2026

Last updated on: Apr 13, 2026, 11:59 IST

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा और लोक निर्माण व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने रविवार को बरवाला अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने फसल खरीद व उठान व्यवस्थाओं की समीक्षा के साथ साथ व्यापारी व किसानों की समस्याएं भी सुनीं।

इस दौरान किसानों और व्यापारियों ने उनके समक्ष हैफेड कर्मी पर परेशान करने के आरोप लगाए। कृषि मंत्री ने हैफेड कर्मी को सस्पैंड किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने आवक और उठान के आंकड़ों की विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों को फसल के त्वरित उठान की हिदायतें दी गई, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। 

किसानों के बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पर उन्होंने कहा कि फसल बिक्री के लिए किसान तीन व्यक्तियों के नाम दर्ज करा सकते हैं, जिनमें से कोई एक व्यक्ति आकर फसल बेच सकता है। वेरिफिकेशन के लिए अंगूठे के अलावा ओटीपी व अन्य विकल्प भी किसान को दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि इस बार मार्च महीने में तापमान कम रहने से गेहूं की अच्छी फसल हुई है। प्रति एकड़ फसल पैदावार में इजाफा हुआ है। कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने अधिकारियों को मंडी व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि भावांतर भरपाई योजना, मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल, उत्तम पोर्टल, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि योजना तथा ई-खरीद प्रणाली जैसी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिल रहा है और पारदर्शिता भी सुनिश्चित हुई है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मंडियों की नई व्यवस्था प्रदेश के किसानों के हित में है। स्थानीय किसानों की फसल प्राथमिकता के आधार पर खरीदने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

 

Tags: Shyam Singh Rana , Haryana , BJP Haryana , Ranbir Gangwa , Ranbir Singh Gangwa , Barwala , Hisar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD