Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बच्चों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार भी दें - कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

कैबिनेट मंत्री ने हिसार के खरड़ अलीपुर में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की भव्य प्रतिमा का किया अनावरण

Ranbir Gangwa, Ranbir Singh Gangwa, Haryana, BJP Haryana, Hisar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हिसार , 11 Apr 2026

Last updated on: Apr 13, 2026, 11:07 IST

हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान का निर्माण कर देश को एक सशक्त लोकतांत्रिक ढांचा प्रदान किया। उन्होंने समाज के वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनका जीवन हमें समानता, न्याय और शिक्षा का महत्व सिखाता है। लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने यह बात शनिवार को हिसार के गांव खरड़ अलीपुर में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की भव्य प्रतिमा का अनावरण करने के उपरांत सम्बोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का दिया गया मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो आज भी समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार महापुरुषों की शिक्षाओं और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में महापुरुषों की जयंती बड़े स्तर पर मनाई जा रही है, ताकि नई पीढ़ी उनके जीवन से प्रेरणा ले सके। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल विकास कार्य करना ही नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देना है।

कैबिनेट मंत्री ने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार भी दें, ताकि वे एक जिम्मेदार नागरिक बन सकें। शिक्षा ही वह माध्यम है, जो व्यक्ति के जीवन को नई दिशा देती है और समाज में सकारात्मक बदलाव लाती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से योग्य युवाओं को नौकरी दी जा रही है।

 

Tags: Ranbir Gangwa , Ranbir Singh Gangwa , Haryana , BJP Haryana , Hisar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD