Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बेनिफिट ऑफ डाउट अर्थात सकारात्मक दृष्टिकोण को अपनाएं

निरंकारी महिला समागम

Nirankari, Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj, Sant Nirankari charitable Foundation, Sant Nirankari Mission
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 12 Apr 2026

Last updated on: Apr 13, 2026, 10:55 IST

मानव जीवन संबंधों, परिस्थितियों और भावनाओं का संगम है। हम प्रतिदिन अनेक लोगों से मिलते हैं और विभिन्न परिस्थितियों का सामना करते हैं। अक्सर किसी के व्यवहार को देखकर हम जल्दबाजी में यह निष्कर्ष निकाल लेते हैं कि सामने वाला गलत है या उसने जानबूझकर ऐसा किया है, जबकि वास्तविकता यह भी हो सकती है कि वह व्यक्ति किसी कठिन परिस्थिति, मजबूरी या व्यक्तिगत समस्या से गुजर रहा हो। 

यदि हम “बेनिफिट ऑफ डाउट” को अपनाते हुए दूसरों को समझने के लिए समय दें तो हम अपने मन में अनावश्यक नकारात्मकता भाव उत्पन्न होने से बच सकते हैं, ये उद्गार आज यहां सेक्टर 30 स्थित सन्त निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित महिला समागम के दौरान स्थानीय प्रचारक डॉ. अमृतपाल कौर ने हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के प्रवचनों में ”बेनिफिट ऑफ डाउट” पर की गई चर्चा का उल्लेख करते हुए डॉ0 कौर ने कहा कि यह दृष्टिकोण केवल सामाजिक जीवन ही नहीं, बल्कि पारिवारिक जीवन में भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। घर-परिवार में छोटे-छोटे मतभेद अक्सर इसलिए बढ़ जाते हैं क्योंकि हम एक-दूसरे की बात को बिना समझे तुरंत प्रतिक्रिया दे देते हैं। 

यदि हम धैर्य रखते हुए यदि साकारात्मक भाव से सोचें तो कई विवाद स्वतः समाप्त हो सकते हैं। इससे रिश्तों में विश्वास, प्रेम और आपसी सम्मान बढ़ता है। उन्होंने आगे कहा कि यह सोच आध्यात्मिकता के मार्ग पर चलने के लिए भी जरूरी होती है, क्योंकि यह हमें अपने अहंकार और जल्दबाजी पर नियंत्रण रखना सिखाती है तथा हर स्थिति को समझदारी और करुणा से देखने की प्रेरणा देती है। यह दृष्टिकोण व्यक्ति को विनम्र बनाता है और दूसरों के प्रति सहानुभूति विकसित करता है। 

जब हम दूसरों को संदेह का लाभ देते हैं, तो वास्तव में हम अपने मन को शांति प्रदान करते हैं और जीवन को सरल बनाते हैं। यह तभी संभव है यदि समय के सतगुरु की शरण में जाकर  ब्रहमज्ञान प्राप्त कर जीवन में अपनाते हैं।इससे पूर्व यहां अनेक वक्ताओं ने सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज द्वारा दिए गए ब्रहमज्ञान से अपनी जीवन-यात्रा को सुखमयी बनाने के तरीके के बारे में अपने अपने भाव व्यक्त किए और सैक्टर 40 ऐरिया के मुखी श्री पवन कुमार जी ने डा0 अमृतपाल कौर  जी और जोनल इन्चार्ज, संयोजक तथा  यहां उपस्थित सारी साधसंगत का  धन्यवाद व स्वागत किया ।

 

Tags: Nirankari , Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj , Sant Nirankari charitable Foundation , Sant Nirankari Mission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD