Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत पंजाब के 13,000 गांवों को सोलर एल.ई.डी लाइटों से किया जाएगा रोशन : अमन अरोड़ा

कहा – सुरक्षा और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 550 करोड़ रुपये की पहल के तहत 3 लाख से अधिक सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी

Aman Arora, AAP Punjab
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

जालंधर , 12 Apr 2026

Last updated on: Apr 13, 2026, 10:22 IST

पंजाब के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा ने रविवार को घोषणा की कि पंजाब सरकार द्वारा 550 करोड़ रुपये की लागत से पूरे राज्य के सभी गांवों को सौर ऊर्जा से चलने वाली एलईडी स्ट्रीट लाइटों से रोशन करने के लिए एक विशेष पहल ‘मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ शुरू की गई है। स्थानीय सर्किट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने इस प्रोजेक्ट को गांवों में रोशनी के लिए सबसे बड़ी पहलों में से एक बताया, जिसके तहत पूरे पंजाब में 3 लाख से अधिक सोलर एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी।

श्री अरोड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने शनिवार को गांवों में विश्वसनीय और किफायती लाइटिंग सुनिश्चित करने के लिए इस प्रोग्राम को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि सोलर स्ट्रीट लाइटों को उनकी शून्य बिजली लागत, विश्वसनीयता और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए उपयुक्त होने के कारण प्राथमिकता दी जा रही है।

यह प्रोजेक्ट पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पेडा) द्वारा लागू की जाएगी और जून से अक्टूबर 2026 के बीच चरणबद्ध तरीके से लाइटें लगाई जाएंगी। इस योजना के लिए संशोधित फंडिंग पैटर्न अपनाया जाएगा, जिसमें राज्य सरकार 70% और ग्राम पंचायतें 30% योगदान देंगी। इस पहल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछले 70 वर्षों में गांवों में केवल 1.14 लाख स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थीं, जिनमें से कई अब खराब हो चुकी हैं।

नई योजना के तहत सभी लाइटें 7 साल के वार्षिक रखरखाव अनुबंध के साथ लगाई जाएंगी, जिसके तहत खराब होने पर उन्हें 3 दिनों के भीतर ठीक करना सुनिश्चित किया जाएगा। इस सिस्टम में प्रत्येक लाइट की जियो-टैगिंग, एक कमांड और कंट्रोल सेंटर के माध्यम से केंद्रीकृत निगरानी और शिकायत दर्ज करने के लिए आई.वी.आर हेल्पलाइन शामिल होगी।

श्री अरोड़ा ने कहा कि इस पहल से सुरक्षा बढ़ेगी, खासकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर में सुधार होगा। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार राज्य में ग्रीन एनर्जी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कई सोलर प्रोजेक्टों पर भी काम कर रही है। इस योजना को क्रांतिकारी बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे न केवल सुरक्षा बढ़ेगी बल्कि पूरे राज्य के गांवों में आर्थिक गतिविधियां भी मजबूत होंगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब कैबिनेट अपनी बैठकों में जन-हितैषी नीतियों और पहलों को लगातार प्राथमिकता देती है, जिसमें मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना, मुफ्त बिजली, माताओं-बेटियों सम्मान योजना, पंजाब में 9000 से अधिक स्टेडियमों का निर्माण और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच के अनुसार “रंगला पंजाब” बनाने के लिए कई अन्य योजनाएं शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि ‘मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत ग्राम पंचायतों पर वित्तीय बोझ काफी हद तक कम किया गया है। पहले पंचायतों को स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 70% खर्च उठाना पड़ता था, लेकिन अब राज्य सरकार 70% खर्च उठाएगी ट, जबकि पंचायतों का योगदान केवल 30% होगा। इस अवसर पर ‘आप’ नेता आत्म प्रकाश बब्बलू और तरुणदीप सिंह भी मौजूद थे।

 

Tags: Aman Arora , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD