Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आईपीएल 2026 : प्रियांश-प्रभसिमरन के बाद कप्तान का जलवा, पीबीकेएस ने 6 विकेट से एसआरएच को हराया

Shreyas Iyer, Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Punjab Kings, Sunrisers Hyderabad, Mullanpur
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुल्लांपुर , 11 Apr 2026

Last updated on: Apr 12, 2026, 15:36 IST

पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ पीबीकेएस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में तीसरा मैच अपने नाम किया है। यह टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर बनी हुई है। वहीं, 4 में से 3 मैच गंवाने के बाद एसआरएच छठे स्थान पर है।

महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 219 रन बनाए। इस टीम को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 8.1 ओवरों में 120 रन जुटाए। ट्रेविस हेड 23 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 38 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ 74 रन की पारी खेली।

टीम ने इन दोनों सलामी बल्लेबाजों को 8.3 ओवरों में 122 के स्कोर पर गंवा दिया था। यहां से कप्तान ईशान किशन ने हेनरिक क्लासेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 33 गेंदों में 47 रन की साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर की तरफ पहुंचाया। ईशान 17 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 27 रन बनाकर आउट हुए। यहां से हेनरिक क्लासेन ने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को 200 के पार पहुंचा दिया।

क्लासेन 33 गेंदों में 2 बाउंड्री के साथ 39 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अनिकेत वर्मा ने 18 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से अर्शदीप सिंह और शशांक शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए। जेवियर बार्टलेट ने 1 विकेट अपने नाम किया। इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 18.5 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस टीम को प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई।

दोनों खिलाड़ियों ने 6.2 ओवरों में 99 रन की साझेदारी की। प्रियांश 20 गेंदों में 5 छक्कों और 5 चौकों के साथ 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि प्रभसिमरन ने 25 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 51 रन की पारी खेली। पीबीकेएस ने 117 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए थे। यहां से नेहल वढेरा ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ चौथे विकेट के लिए 35 गेंदों में 69 रन जुटाते हुए टीम को जीत के करीब ला दिया।

नेहल ने 14 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, जिसके बाद शशांक सिंह (नाबाद 16) ने कप्तान का साथ देते हुए टीम को 7 बॉल शेष रहते जीत दिलाई। श्रेयस 33 गेंदों में 5 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 69 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी खेमे से शिवांग कुमार ने 33 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि हर्ष दुबे ने 1 विकेट प्राप्त किया।

 

Tags: Shreyas Iyer , Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Punjab Kings , Sunrisers Hyderabad , Mullanpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD