Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राज्य में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही पंजाब सरकार : मोहिंदर भगत

जिला टूर्नामेंट कमेटी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में हिस्सा लिया, 100 खेल हस्तियों को किया सम्मानित

Mohinder Bhagat, AAP Punjab, Jalandhar
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

जालंधर , 10 Apr 2026

Last updated on: Apr 11, 2026, 12:23 IST

पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने आज स्कूल खेलों को उचित ढंग से संचालित करने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रिंसिपलों और शिक्षकों का सम्मान करते हुए पंजाब सरकार की खेलों को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दोहराया।

यहां ला ब्लासम स्कूल में जिला टूर्नामेंट कमेटी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के दौरान संबोधन करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य को रंगला पंजाब बनाने के लिए राज्य में खेल संस्कृति को और अधिक प्रफुल्लित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य को खेल क्षेत्र में भी अग्रणी बनाने के लिए खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है। 

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने खेलों के लिए 1790 करोड़ रुपये का बजट रखा है। इस अवसर पर ‘आप’ नेता राजविंदर कौर थियाड़ा भी मौजूद रही।श्री भगत ने पढ़ाई के साथ-साथ खेलों के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली के साथ-साथ युवाओं में अनुशासन, टीम वर्क, खेल भावना और नेतृत्व जैसे गुण विकसित होते है, जो जीवन में सफलता हासिल करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

कैबिनेट मंत्री ने जिला टूर्नामेंट कमेटी के प्रयासों की सराहना करते हुए कमेटी के पदाधिकारियों से कहा कि वह खेलों में पंजाब का नाम विश्व स्तर पर चमकाने के लिए और अधिक मेहनत से काम करें।विशेष मेहमान राजिंदर कौर थियाड़ा ने सम्मानित हस्तियों को बधाई देते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने शिक्षा और खेल क्षेत्र में सुधार के लिए लगातार कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिनके सकारात्मक नतीजे सामने आ रहे है।

समारोह के दौरान लगभग 100 खेल हस्तियों को जिला स्तर पर खेलों में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इनमें हरमेश लाल घेड़ा (स्टेट अवॉर्डी), डा. जतिंदर साबी, प्रिंसीपल जतिंदर कुमार, प्रिंसीपल सुखदेव लाल बब्बर, प्रिंसीपल भूपिंदर पाल सिंह, प्रिंसीपल परमिंदर फ्लोरा, प्रिंसीपल दिनेश कुमार के अलावा अन्य प्रिंसीपल और मुख्य शिक्षक शामिल है।

इससे पहले जिला शिक्षा अधिकारी (सै.सि.) और जिला टूर्नामेंट कमेटी की प्रधान डा. गुरिंदरजीत कौर (नेशनल अवॉर्डी) तथा उप जिला शिक्षा अधिकारी (सै.सि.) राजीव जोशी (स्टेट अवॉर्डी) ने मुख्य मेहमान, विशेष मेहमान और अन्य मेहमानों का स्वागत किया।अंत में डी.टी.सी. जलंधर के जनरल सचिव स्टेट अवॉर्डी बलजीत सिंह ढिल्लों ने मुख्य मेहमान तथा सभी प्रिंसिपलों और शिक्षकों का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर जिला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर-कम-डी.एम. स्पोर्ट्स अमन कौंडल, अंतरराष्ट्रीय जूडो कोच लेक्चरर सुरिंदर कुमार, जिले के विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल, मुख्य शिक्षक और शारीरिक शिक्षा के शिक्षक भी मौजूद थे।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP Punjab , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD