Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

करमजीत सिंह रिंटू द्वारा विधानसभा हल्का उत्तरी में विकास कार्यों किया गया शुभारंभ

विजय नगर मेन बाजार समेत इलाके की सभी गलियों का निर्माण तेजी से शुरू

Karamjit Singh Rintu, Chairman Improvement Trust Amritsar, Amritsar, AAP Punjab, Amritsar
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

अमृतसर , 10 Apr 2026

Last updated on: Apr 11, 2026, 12:17 IST

विधानसभा हल्का अमृतसर नॉर्थ के आम आदमी पार्टी के इंचार्ज एवं अमृतसर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू द्वारा हल्के के विजय नगर मेन बाजार समेत इलाके की सभी गलियों को नया बनाने का काम तेजी से शुरू करवाया।जिससे इलाके के लोगों को खराब सड़कों से राहत मिलेगी और ट्रैफिक और भी आसान हो जाएगा। करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि विकास तथा क्षेत्रवासियों को आधुनिक नागरिक सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से विभिन्न इलाकों में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की एक साथ शुरुआत की गई। 

इन परियोजनाओं में गलियों का निर्माण, नई सीवरेज लाइनों का बिछाना तथा स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु पुरानी पाइपलाइनों को बदलने के कार्य शामिल हैं।रिंटू ने मौके पर जाकर चल रहे कामों का डिटेल में रिव्यू किया  और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि काम की क्वालिटी में कोई कमी न रहे और काम समय पर पूरा हो। इसके साथ ही, इलाके की बाकी बची हुई गलियों पर भी काम शुरू कर दिया गया है, ताकि कोई भी गली विकास से वंचित न रहे। उन्होंने

कहा कि हल्के के प्रत्येक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने के लिए वे निरंतर वचनबद्ध हैं और विकास कार्य भविष्य में भी इसी प्रकार जारी रहेंगे। रिंटू ने कहा कि इन सभी विकास कार्यों के पूर्ण होने के उपरांत क्षेत्र में स्वच्छता प्रबंधन, जनस्वास्थ्य तथा जीवन स्तर में व्यापक सुधार देखने को मिलेगा। स्थानीय निवासियों ने इन विकास परियोजनाओं के लिए  करमजीत सिंह रिंटू का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Karamjit Singh Rintu , Chairman Improvement Trust Amritsar , Amritsar , AAP Punjab , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD