Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एनआरआई जगजीत सिंह बराड़ ने सरकारी प्राइमरी स्कूल चमिंडा के बच्चों को बांटी वर्दियां और अन्य सामग्री

एनआरआई भाईचारे के अन्य सदस्य भी अपने गांवों के स्कूलों और डिस्पेंसरियों के विकास में योगदान डालें: पवन दीवान

Pawan Dewan
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

लुधियाना , 10 Apr 2026

Last updated on: Apr 10, 2026, 16:21 IST

लुधियाना के गांव चमिंडा में हर साल की तरह इस वर्ष भी एनआरआई जगजीत सिंह बराड़ (पिंटा) ने जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना (शहरी) के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान के साथ मिलकर सरकारी प्राइमरी स्कूल के बच्चों को वर्दियां, कॉपियां, किताबें, बैग और अन्य स्टेशनरी सामग्री वितरित की।

इस मौके पर एनआरआई बराड़ ने कहा कि वे विदेश में रहते हुए भी अपनी मिट्टी से जुड़े हुए हैं और हर साल अपने भाई सुरिंदर सिंह बराड़ (रूपा) के साथ विदेश से आकर अपने पिता की याद में यह सेवा कार्य करते हैं। पवन दीवान ने एनआरआई भाइयों के इस प्रयास की सराहना करते हुए, कहा कि मीलों दूर रहने के बावजूद भी ये लोग अपनी जन्मभूमि को नहीं भूले हैं। 

उन्होंने बताया कि हर साल स्कूल के बच्चों को वर्दियां, किताबें और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने एनआरआई समुदाय के अन्य लोगों से भी अपील की कि वे अपने गांवों के स्कूलों और डिस्पेंसरियों के विकास के लिए आगे आएं, ताकि शिक्षा ओर सेहत का स्तर बेहतर हो सके और बच्चे पढ़-लिखकर पंजाब और देश का नाम रोशन करें।

इस अवसर पर गांव के गणमान्य लोगों ने एनआरआई बराड़ और उनके साथियों का धन्यवाद किया। इस दौरान जैज बराड़, लंबरदार राजिंदर सिंह, कैप्टन शिंगारा सिंह, पवित्र सिंह (पूर्व पंच), अमोलक सिंह (पूर्व पंच), सौदागर सिंह, निर्मल सिंह सिद्धू, रूप सिंह, कमलजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह सिद्धू, मनदीप सिंह सहित स्कूल स्टाफ के सदस्य भी मौजूद रहे।

 

Tags: Pawan Dewan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD