Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

म्यांमार दौरे पर कीर्ति वर्धन सिंह, यांगून में आईएनएस संध्याक पर ‘डेक रिसेप्शन’ में हुए शामिल

Kirti Vardhan Singh, Yangon
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

यांगून , 08 Apr 2026

Last updated on: Apr 09, 2026, 12:48 IST

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने बुधवार को म्यांमार के यांगून में भारतीय नौसेना के सर्वेक्षण पोत आईएनएस संध्याक पर आयोजित ‘डेक रिसेप्शन’ में हिस्सा लिया। वह म्यांमार के नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे हैं। सिंह 10 अप्रैल को राजधानी नेपीदॉ में होने वाले मिन आंग ह्लाइंग के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत में भारत और म्यांमार के बीच गहरे संबंधों की झलक देखने को मिली। उन्होंने कहा कि आईएनएस संध्याक की यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘महासागर’ विजन के अनुरूप है। यांगून पहुंचने पर सिंह का स्वागत म्यांमार में भारत के राजदूत अभय ठाकुर और म्यांमार के विदेश मंत्रालय के महानिदेशक यू जॉ फ्यो विन ने किया।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, सिंह 8 से 11 अप्रैल तक चार दिवसीय दौरे पर म्यांमार में हैं। इस दौरान वह म्यांमार सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे, व्यापार, आर्थिक और विकास सहयोग से जुड़े द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे और भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे। म्यांमार दूतावास ने भी एक्स पर जानकारी दी कि सिंह अपने दौरे के दौरान सरकारी प्रतिनिधियों से मुलाकात के अलावा भारत के मित्रों और प्रवासी भारतीयों से भी संवाद करेंगे।

गौरतलब है कि मिन आंग ह्लाइंग को 3 अप्रैल को देश का राष्ट्रपति चुना गया था। उन्होंने तीन उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा वोट हासिल किए। उनके दो उपराष्ट्रपति नियो सॉ और नैन नी नी ए हैं, जो सैन्य समर्थित यूनियन सॉलिडैरिटी एंड डेवलपमेंट पार्टी (यूएसडीपी) से जुड़े हैं। राष्ट्रपति चुने जाने से पहले मिन आंग हलाइंग ने सेना प्रमुख का पद छोड़ दिया था और जनरल ये विन ऊ को यह जिम्मेदारी सौंपी थी।

मिन आंग हलाइंग 2021 से म्यांमार की सत्ता संभाल रहे हैं। देश में दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में हुए चुनावों में यूएसडीपी को जीत मिली थी। विशेषज्ञों का मानना है कि पिछले पांच वर्षों से जारी राजनीतिक गतिरोध के बाद म्यांमार में नई सरकार के गठन से घरेलू और क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ावा मिल सकता है।

 

Tags: Kirti Vardhan Singh , Yangon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD