Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

यादों में सांकृत्यायन: सफर को ही बना लिया जीवन, कलम से रच डाली नई दुनिया

Special News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Apr 2026

Last updated on: Apr 08, 2026, 13:13 IST

सिर्फ एक तारीख नहीं है। इसी दिन 1893 में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के एक छोटे से गांव में जन्म हुआ था एक ऐसे लेखक का जिसने लोगों का दुनिया को देखने का नजरिया ही बदल दिया। हम बात कर रहे हैं राहुल सांकृत्यायन की, जिसने सफर को ही अपना जीवन बना लिया और अपनी कलम से एक नई दुनिया रच दी। 

वे सिर्फ एक लेखक नहीं थे बल्कि चलते-फिरते विश्वविद्यालय थे, जहां अनुभव ही ज्ञान था और दुनिया ही किताब। राहुल सांकृत्यायन का जन्म उनके ननिहाल अर्थात पंदहा ग्राम में हुआ और वहीं उनका बाल्यकाल भी बीता। तब लोग उन्हें केदारनाथ पांडे के नाम से जानते और पुकारते थे। 

बचपन से ही उनके भीतर कुछ अलग करने की बेचैनी थी। नाना से सुनी फौज की, दूर देशों की, पहाड़ों और नदियों की कहानियां उनके मन में जैसे बीज बनकर बैठ गईं। और फिर एक दिन छोटी-सी घटना (घी की मटकी गिर जाना) ने उन्हें घर की चौखट पार करने का साहस दे दिया।

पहले बनारस, फिर कलकत्ता, फिर हिमालय… और धीरे-धीरे यह सफर इतना लंबा हो गया कि देश की सीमाएं भी छोटी लगने लगीं। वे तिब्बत पहुंचे, लंका गए, रूस की यात्रा की और यूरोप तक जा पहुंचे लेकिन उनकी ये यात्राएं सिर्फ घूमने तक सीमित नहीं थी। 

उनके लिए हर जगह एक नई किताब थी। जहां भी गए, वहां की भाषा सीखी, वहां के लोगों के साथ रहे, उनके जीवन को समझा। यही वजह है कि उनकी किताबें सिर्फ ज्ञान से नहीं बल्कि अनुभवों से भी भरी हुई हैं। उनकी एक खास बात थी कि वे कभी किसी एक सोच में अटके नहीं। 

जन्म से ब्राह्मण परिवार में पले-बढ़े लेकिन उन्होंने हर चीज को सवाल की नजर से देखा। पहले सनातन धर्म, फिर आर्य समाज, फिर बौद्ध धर्म और बाद में साम्यवाद वे हर विचार को समझते गए और जो सही लगा, उसे अपनाते गए। वे मानते थे कि ज्ञान को सिर्फ मान लेना नहीं चाहिए उसे परखना भी चाहिए।

राहुल सांकृत्यायन की लेखनी भी उनके सफर की तरह ही दिलचस्प थी। उन्होंने 150 से ज्यादा किताबें लिखीं। वे जहां भी जाते, जो भी देखते, उसे शब्दों में ढाल देते। उनकी प्रसिद्ध किताब 'वोल्गा से गंगा' पढ़ते हुए ऐसा लगता है जैसे हम हजारों साल की यात्रा कर रहे हों। 

वहीं 'मेरी जीवन यात्रा' में उनका अपना जीवन इतनी सादगी और सच्चाई से लिखा गया है कि पाठक उनसे जुड़ जाता है। उनकी भाषा भी बहुत सरल और सीधी थी। वे कठिन शब्दों में नहीं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में लिखते थे, ताकि हर कोई उन्हें समझ सके। 

यही कारण है कि उनकी किताबें सिर्फ विद्वानों के लिए नहीं बल्कि आम लोगों के लिए भी उतनी ही उपयोगी हैं। राहुल सांकृत्यायन सिर्फ एक लेखक या यात्री नहीं थे बल्कि वे एक कर्मशील इंसान भी थे। उन्होंने आजादी के आंदोलन में हिस्सा लिया, जेल गए और किसानों व मजदूरों के लिए आवाज उठाई। 

वे मानते थे कि सिर्फ ज्ञान ही काफी नहीं है बल्कि उस ज्ञान का उपयोग समाज के लिए होना चाहिए। 14 अप्रैल 1963 को राहुल सांकृत्यायन इस दुनिया को छोड़ गए लेकिन उनकी सोच, उनकी किताबें और उनकी यात्राएं आज भी पाठकों को एक जगह से दूसरी जगह पर पहुंचा देती हैं।

 

Tags: Special News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD