Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद

 

बंगाल में सीएम ममता बनर्जी को जीतने से भाजपा नहीं रोक पाएगी : अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav, Lucknow
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

लखनऊ , 07 Apr 2026

Last updated on: Apr 08, 2026, 11:02 IST

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने दावा किया कि सीएम ममता बनर्जी चुनाव जीतेंगी। भाजपा ममता बनर्जी को जीतने से नहीं रोक पाएगी। लखनऊ में अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सीएम ममता बनर्जी जरूर चुनाव जीतेंगी। बंगाल की जनता उनकी मदद करेगी।

भाजपा चाहे धोखा दे, चाहे साजिश रचे, चाहे कुछ भी कर ले, इन सबके बावजूद बंगाल की जनता भारतीय जनता पार्टी को हरा देगी। सपा प्रमुख ने दावा किया कि जब तक चुनाव परिणाम नहीं आ जाते हैं, तब तक भाजपा ने महंगाई पर लगाम लगाई है। चुनाव परिणाम के बाद महंगाई बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी गैस सिलेंडर की समस्या बनी हुई है और अगर मिल भी रही है तो कम होती है।

किसान बर्बाद हो रहा है, युवाओं के लिए रोजगार नहीं है। सपा प्रमुख ने चुनाव आयोग पर तंज कसते हुए कहा कि आयोग का काम वोट बनाना होता है, न कि वोट काटना। महिला आरक्षण बिल पर अखिलेश यादव ने कहा कि वे पुराने आंकड़ों के आधार पर महिलाओं को आरक्षण देने जा रहे हैं। प्रस्ताव एक-तिहाई आरक्षण का है, लेकिन इस एक-तिहाई की गणना 2011 की जनगणना के आधार पर की जा रही है।

क्या 2011 में भी आबादी उतनी ही थी? तब से तो आबादी बढ़ गई है। आरक्षण आज की जमीनी हकीकत को दर्शाना चाहिए, न कि 2011 के आंकड़ों को। ऐसा लगता है कि भाजपा ने उन पुराने आंकड़ों का इस्तेमाल करके पहले ही यह तय कर लिया है कि किन इलाकों को महिलाओं के लिए आरक्षित करना है, लेकिन इतनी जल्दबाजी क्यों? 2026 की जनगणना का इंतजार करने के बजाय इसे 2011 की जनगणना पर ही क्यों आधारित किया जा रहा है?

उन्होंने भाजपा-सपा के पोस्टर वार पर कहा कि एसीआरपी का डेटा निकालिए, जो हत्याएं हुई हैं, उनकी जानकारी लीजिए और लोगों को बताइए, लोग खुद ही समझ जाएंगे। यूपी में हम देख रहे थे कि लोगों को सरकारी अस्पतालों में इलाज नहीं मिल रहा है। सरकारी अस्पतालों की हालत खराब है, यह हम जानते हैं, लेकिन अब हम सुन रहे हैं कि सरकारी अस्पतालों में किडनी निकाली जा रही है।

 

Tags: Akhilesh Yadav , Lucknow

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD