Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

पंजाब वित्तीय संकट की ओर, वित्त वर्ष के पहले हफ्ते में पंजाब सरकार का 1500 करोड़ रुपए का कर्ज लेना चिंतनीय : सुखजिंदर सिंह रंधावा

आप सरकार के कार्यकाल में 1.33 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज बढ़ा, कर्ज बढ़ना जारी

Sukhjinder Singh Randhawa, Chandigarh
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Apr 2026

Last updated on: Apr 07, 2026, 18:41 IST

पूर्व उपमुख्यमंत्री और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पंजाब सरकार की तरफ से नए वित्त वर्ष की शुरुआत में 1500 करोड़ रुपए का कर्ज लेने पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस नए कर्ज के साथ ही राज्य का कुल कर्ज 4 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गया है। 

जोकि इस साल के अंत तक पौने पांच लाख करोड़ रुपए तक पहुंचने की आशंका है। आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब को आर्थिक एमरजेंसी की तरफ ले जा रही है। विकास कार्य ठप हैं और राज्य के हर व्यक्ति पर 1.26 लाख रुपए से ज्यादा का कर्ज हो गया है।

रंधावा ने कहा कि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में इस कर्ज में 1.33 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की बढ़ौतरी हो चुकी है। कर्ज का बड़ा हिस्सा पुरानी देनदारियों और मुफ्त बिजली और सब्सिडी में जा रहा है। 

300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा पूरा करने के लिए हर साल बिजली बोर्ड को 20,400 करोड़ रुपए से ज्यादा की सब्सिडी देनी पड़ रही है। उन्होंने चिंता जताई कि देश के अन्नदाता और पंजाब के किसान देश में प्रति किसान कर्ज के मामले में पहले स्थान पर पहुंच चुका है। 

आंकड़ों की मानें तो 37.62 लाख किसान खाता धारकों पर 1.04 लाख करोड़ रुपए से अधिक का कृषि ऋण है। उन्होंने कहा कि पंजाब कभी सोने की चिड़िया था और सोने जैसा अनाज पैदा करने वाले अन्नदाता कर्जदार बना हुए हैं। रंधावा ने इस कदम की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार पंजाब के लोगों की भलाई की बजाय राजनीतिक दिखावे पर अधिक पैसा खर्च किया है। 

यह कर्ज राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञापन और मुख्यमंत्री की बार-बार की चार्टर्ड यात्राओं के लिए लिया गया है, न कि वास्तविक विकास के लिए लेकर खर्च किया गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब का भविष्य पीआर स्टंट्स के लिए गिरवी नहीं रख सकते। सरकार को पंजाब का कर्ज उतारने के लिए काम करने की जरूरत है।

वित्तीय विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि लगातार कर्ज लेने से राज्य की वित्तीय स्थिति पर दबाव बढ़ सकता है और स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे जैसी आवश्यक सेवाओं के लिए कम संसाधन बचेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को लिए जाने वाले कर्ज के इस्तेमाल में अधिक पारदर्शिता लानी चाहिए। 

सरकार आर्थिक स्थिरता और जनता की भलाई पर ध्यान दे। ताकि पंजाब में विकास काम तेजी से आगे बढ़ सकें और प्रति व्यक्ति पर कर्ज भी कम हो सके।

 

Tags: Sukhjinder Singh Randhawa , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD