Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

केरलम में बदलाव की आहट, एलडीएफ और भाजपा के बीच सांठगांठ : प्रियंका गांधी वाड्रा

Priyanka Gandhi, Kerala
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

कोझिकोड , 06 Apr 2026

Last updated on: Apr 07, 2026, 12:20 IST

केरलम चुनाव में प्रचार करने पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यहां अब बदलाव की आहट दिखाई दे रही है। इसके साथ ही उन्होंने एलडीएफ और भाजपा पर हमला बोला है। केरलम चुनाव को लेकर कोझिकोड में मीडिया से बातचीत में प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि लोग अब समझ गए हैं कि एलडीएफ और भाजपा के बीच सांठगांठ है।

इसके साथ ही, दस सालों से लोगों की तरक्की नहीं हुई है। लोगों से बात करके देखिए, लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है, कीमतों में कोई कमी नहीं आ रही है। केरलम जैसे राज्य में लोग परेशान हैं और स्थिति को समझ भी रहे हैं और केरलम में बदलाव की आहट है। महिला आरक्षण को लेकर प्रियंका ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री चाहते थे कि सभी दल एक साथ आएं और इस पर चर्चा करें, तो कम से कम उन दलों से चर्चा करनी चाहिए थी।

हमें तो इसके बारे में कोई जानकारी ही नहीं है कि वे करना क्या चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आप जो करते हैं, आप चाहते हैं कि सभी उससे सहमत हों। कम से कम बात तो करनी चाहिए। ये लोकतंत्र है। लोकतंत्र में चर्चा बहुत जरूरी होती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर मैं आपके लिए कोई पॉलिसी बनाना चाहती हूं तो आपसे मैं यह भी जानना चाहूंगी ना कि आप चाहते क्या हैं? अगर सरकार कोई पॉलिसी बना रही है, तो चर्चा करनी चाहिए।

प्रियंका गांधी ने कहा कि आप हमारी बात मानिए या ना मानिए, लेकिन कम से कम चर्चा तो करिए। सरकार सबकुछ अपने हिसाब से कर रही है और चर्चा नहीं करती है। असम के डिब्रूगढ़ में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कांग्रेस ने सालों तक महिला आरक्षण के मामले को भी लटकाए रखा था। एनडीए ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास कराया था।

इससे देश की संसद और असम की विधानसभा में भी 33 प्रतिशत आरक्षण बहनों-बेटियों को मिल पाएगा। अभी 16, 17 और 18 अप्रैल को संसद का विशेष सत्र होना है। इसमें महिला आरक्षण कानून में संशोधन पर चर्चा की जाएगी। ऐसे प्रावधान किए जाएंगे कि 2029 के लोकसभा चुनाव में कम से कम महिलाएं सांसद बनेंगी।"

 

Tags: Priyanka Gandhi , Kerala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD