Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आईपीएल 2026 : बारिश से धुला पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला, आपस में बंटे 1-1 अंक

Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Kolkata Knight Riders, KKR, Punjab Kings, PBKS
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

कोलकाता , 06 Apr 2026

Last updated on: Apr 07, 2026, 12:19 IST

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 12वां मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा। इसी के साथ दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांटा गया। सोमवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में केकेआर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया। इस टीम को महज 12 के स्कोर पर पहला झटका लगा।

दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर जैवियर बार्टलेट ने फिन एलन (6) को आउट किया। कैमरून ग्रीन (4) तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने अपनी पहली गेंद पर चौका लगाया, लेकिन अगली बॉल पर कैच आउट हो गए। बार्टलेट ने अपने पहले ही ओवर में 2 विकेट हासिल कर लिए थे। यहां से कप्तान अजिंक्य रहाणे (नाबाद 8) और अंगकृष रघुवंशी (नाबाद 7) ने नाइट राइडर्स को संभालने की कोशिश की।

टीम ने 3.4 ओवरों के खेल तक 2 विकेट खोकर 25 रन बना लिए थे, लेकिन इसी बीच बारिश ने खेल को रोक दिया। रात करीब साढ़े दस बजे बारिश रुकी, जिसके आधे घंटे बाद अंपायर्स ने दोनों कप्तानों से बात की, जिसके बाद उन्हें हाथ मिलाते हुए देखा गया। अगर यह 5 ओवर का मैच होता, तो केकेआर को नुकसान उठाना पड़ सकता था, क्योंकि उनके पास सिर्फ 1.2 ओवर शेष थे और स्कोरबोर्ड पर ज्यादा रन भी नहीं थे।

दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांटा गया, जिसके साथ केकेआर ने अपना खाता भी खोल लिया है। यह टीम 3 मुकाबलों में 1 अंक के साथ 8वें पायदान पर पहुंच गई है। केकेआर को उसके पहले मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने उसे 65 रन से मात दी थी।

दूसरी ओर, 3 मुकाबलों में 5 अंकों के साथ पंजाब किंग्स प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पायदान पर है। इस टीम ने अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया था, जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध 5 विकेट से जीत दर्ज की। पंजाब किंग्स अपना अगला मैच 11 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ खेलेगी, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स 9 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के विरुद्ध मुकाबले में उतरेगी।

 

Tags: Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Kolkata Knight Riders , KKR , Punjab Kings , PBKS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD