Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

तेलंगाना स्थापना दिवस पर आदिलाबाद एयरपोर्ट की आधारशिला रखी जाएगी : ए. रेवंत रेड्डी

A Revanth Reddy, Hyderabad
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

हैदराबाद , 06 Apr 2026

Last updated on: Apr 07, 2026, 12:01 IST

मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने सोमवार को घोषणा की कि आदिलाबाद एयरपोर्ट की आधारशिला 2 जून को, तेलंगाना स्थापना दिवस के मौके पर रखी जाएगी। पिछड़े आदिलाबाद जिले में परिवहन की सुविधाएं बहुत खराब थीं, अब उसे हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र के साथ कई बैठकें कीं और एयरपोर्ट के लिए मंजूरी हासिल की।

मुख्यमंत्री आदिलाबाद जिले के पिपरी में विभिन्न विकास कार्यों की शुरुआत करने के बाद एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सीएम रेवंत रेड्डी ने आदिलाबाद जिले के विकास के लिए सरकार के विजन को बताते हुए कहा कि पिछड़े, आदिवासी-बहुल आदिलाबाद क्षेत्र को उद्योग, शिक्षा और पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

आदिलाबाद में एक विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए जमीन अधिग्रहण का काम तेजी से चल रहा है। आदिलाबाद में विश्वविद्यालय की आधारशिला जल्द ही रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि बसारा ज्ञान सरस्वती मंदिर के विकास के लिए पहले ही 225 करोड़ रुपए मंजूर किए जा चुके हैं। यदि जरूरी हुआ, तो अतिरिक्त धनराशि भी मंजूर की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि वह हर दो महीने में एक बार जिले का दौरा करेंगे और जरूरी धनराशि मंजूर करेंगे। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार तुम्मिडिहट्टी में प्राणहिता चेवेल्ला परियोजना के निर्माण के प्रस्ताव को फिर से शुरू करेगी और जल्द ही इस परियोजना को पूरा करेगी। उन्होंने सभी लंबित सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने का संकल्प लिया।

सीएम ने कहा, “हम थुम्मिदिहट्टी में प्राणहिता-चेवेल्ला प्रोजेक्ट को फिर से शुरू करेंगे, और आदिलाबाद को सिंचाई का पानी उपलब्ध कराना और इस क्षेत्र को एक हरे-भरे और उपजाऊ इलाके में बदलना मेरी जिम्मेदारी है।” सीएम रेवंत रेड्डी ने मार्केट यार्ड के विकास को लेकर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के आरोपों का कड़ा जवाब देते हुए पिछली सरकार से सवाल किया कि उन्होंने ऐसे काम क्यों नहीं किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीआरएस ने 10 साल तक राज्य पर राज किया। पिछली सरकार के दौरान कोई खास विकास नहीं हुआ। उन्‍होंने विपक्ष से गरिमा और संयम बनाए रखने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीआरएस सरकार द्वारा पार्टी नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किए जाने के बावजूद कांग्रेस ने लोगों के मुद्दों पर लड़ाई लड़ी और सफलतापूर्वक पार्टी को सत्ता में वापस लाई।

यह दोहराते हुए कि कांग्रेस सत्ता में बनी रहेगी और 2034 तक राज्य पर राज करेगी। रेवंत रेड्डी ने साफ कर दिया कि वह सिर्फ चुनावों के दौरान ही राजनीति करेंगे और राज्य के विकास के मुख्य एजेंडे के साथ आगे बढ़ेंगे।

 

Tags: A Revanth Reddy , Hyderabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD