Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के सपने को पूरा करने के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध : विष्णु देव साय

Vishnu Deo Sai, Raipur
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

रायपुर , 06 Apr 2026

Last updated on: Apr 06, 2026, 18:04 IST

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी सरकार उनके सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम साय ने कहा कि पार्टी का 47वां स्थापना दिवस है। इस अवसर पर मैं छत्तीसगढ़ में हमारे लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं, भाइयों और बहनों को शुभकामनाएं देता हूं।

उन्होंने कहा कि जिस विजन के तहत इस राज्य की स्थापना की गई, उस विजन को साकार करने के लिए सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा, सुशासन, विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के संकल्पों को चरितार्थ करते हुए भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बनकर उभरी है, जो विकसित भारत के लक्ष्य की ओर दृढ़ता से अग्रसर है।

छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के प्रेरणादायी शब्द 'अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा' आज देश के चप्पे-चप्पे में साकार हो रहे हैं। इसी अटूट विश्वास और समर्पण के साथ भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए निरंतर राष्ट्रसेवा में संलग्न है। सीएम साय ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को बोया गया एक बीज आज वटवृक्ष बनकर भारत की राजनीति को नई दिशा दे रहा है।

करोड़ों कार्यकर्ताओं के विश्वास, परिश्रम और समर्पण से भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बन चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार आज देश को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रही है। छत्तीसगढ़ सहित देशभर में भाजपा की सरकारें सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प को साकार करते हुए उन्नति के नए आयाम स्थापित कर रही हैं।

निःस्वार्थ भाव से अहर्निश राष्ट्रसेवा में जुटे सभी समर्पित कर्मयोगी कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर करोड़ों साथी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं जिनके संघर्ष और साथ से भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। हम सब मिलकर हमारी सरकार को मजबूत करें और विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

 

Tags: Vishnu Deo Sai , Raipur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD