Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे

गौशाला परिसर में विकसित हो रहा हरित क्षेत्र, गौवंश और वन्य जीवों के लिए बनाया गया विशाल तालाब

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

रायपुर , 05 Jun 2026

Last updated on: Jun 06, 2026, 09:05 IST

विश्व पर्यावरण दिवस पर खैरागढ़ की मनोहर गौशाला ने गौ संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के संयुक्त मॉडल को सामने रखा है। गौशाला में पिछले पांच वर्षों के दौरान करीब 5000 पौधे लगाए गए हैं और एक हरित वन क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। गौवंश और वन्य जीवों की जल जरूरतों को ध्यान में रखते हुए परिसर में विशाल तालाब भी बनाया गया है। संस्था का कहना है कि प्रकृति, पर्यावरण और गौ संरक्षण के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य तैयार किया जा सकता है।

मनोहर गौशाला पिछले कई वर्षों से गौ सेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी लगातार कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य ऐसा प्राकृतिक वातावरण तैयार करना है, जहां गौवंश खुले वातावरण में विचरण कर सके और जैव विविधता को बढ़ावा मिले। गौशाला द्वारा विकसित किया जा रहा हरित क्षेत्र भारतीय परंपरा की गोचारण व्यवस्था से प्रेरित बताया गया है। इसके साथ ही गौ आधारित जैविक उत्पादों के माध्यम से प्राकृतिक खेती को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। संस्था का मानना है कि भूमि, जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए जैविक खेती और वृक्षारोपण दोनों जरूरी हैं।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर मनोहर गौशाला के संस्थापक एवं प्रबंध न्यासी डॉ. अखिल जैन ने नागरिकों से हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसका संरक्षण करने की अपील की है। संस्था ने जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने, प्लास्टिक और रासायनिक प्रदूषण कम करने, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने तथा गौ एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सहभागिता बढ़ाने का भी आह्वान किया है।

गौ सेवा से पर्यावरण सेवा

डॉ. जैन ने कहा कि गौ संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे के पूरक हैं। गौ आधारित जैविक उत्पाद प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देते हैं, जिससे भूमि और जल संरक्षण में मदद मिलती है। उनका कहना है कि जहां वृक्ष हैं वहां जीवन है, जहां प्रकृति सुरक्षित है वहीं मानवता का भविष्य सुरक्षित है।

 

Tags: World Environment Day , Manohar Gaushala , Raipur , Dr Akhil Jain

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD