Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आईपीएल 2026 : पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में केकेआर का हौसला बढ़ाने पहुंचे हर्षित राणा

Harshit Rana, Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Kolkata Knight Riders, KKR, Punjab Kings, PBKS, Kolkata
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

कोलकाता , 06 Apr 2026

Last updated on: Apr 06, 2026, 18:03 IST

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में अपने शुरुआती दो मैच गंवा चुकी है। केकेआर के चोटिल सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर हर्षित राणा कोलकाता पहुंचे हैं, ताकि सोमवार शाम ईडन गार्डन्स में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ मुकाबले से पहले फ्रेंचाइजी का हौसला बढ़ा सकें।

तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए बताया कि यह युवा खिलाड़ी यहां सिर्फ टीम का हौसला बढ़ाने और अपने केकेआर साथियों के साथ समय बिताने आया है। फ्रेंचाइजी ने राणा की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "देखो, आज रात नाइट्स का हौसला बढ़ाने कौन आया है।

हर्षित राणा कोलकाता में हैं, अपनी केकेआर फैमिली के साथ एक दिन बिताने के लिए।" हर्षित राणा को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप मैच के दौरान दाहिने घुटने में लिगामेंट में खिंचाव आ गया था। उनके स्थान पर मोहम्मद सिराज को टी20 वर्ल्ड कप टीम में चुना गया था। फरवरी में राणा के घुटने की सर्जरी हुई थी, जिसके चलते वह आईपीएल 2026 से बाहर हो गए।

उनके स्थान पर केकेआर ने भारत के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया था। हर्षित राणा को पिछले महीने नई दिल्ली में बीसीसीआई अवॉर्ड्स में 'बेस्ट मेंस इंटरनेशनल डेब्यूटांट' का अवॉर्ड मिला था। वह बैसाखियों के सहारे इस समारोह में शामिल हुए थे, और आईपीएल चेयरमैन अरुण सिंह धूमल ने मंच से नीचे उतरकर उन्हें यह अवॉर्ड दिया था।

इस मुकाबले में राणा की मौजूदगी केकेआर के खेमे में जोश बढ़ाने का काम करेगी। कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने इस टीम को 65 रन से मात दी। केकेआर की टीम फिलहाल आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है।

सोमवार को ईडन गार्डन्स में इस टीम का सामना श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स से है। हालांकि, इस मैच के दौरान खराब मौसम चिंता का विषय बना हुआ है। मैच के दौरान गरज के साथ बारिश का अनुमान है, जिससे मुकाबले में रुकावट आने की आशंका बढ़ गई है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर इस मैच को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में अपना खाता खोलना चाहेगी।

 

Tags: Harshit Rana , Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Kolkata Knight Riders , KKR , Punjab Kings , PBKS , Kolkata

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD