Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कुलवंत सिंह ने रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ की विशाल बैठक

काउंसलर, पूर्व पार्षद भी बड़ी संख्या में रहे मौजूद

Kulwant Singh Mohali
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मोहाली , 05 Apr 2026

Last updated on: Apr 06, 2026, 12:32 IST

एम एल ए कुलवंत सिंह द्वारा मोहाली के विकास को लेकर शहर की सभी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों ने पार्टी स्तर से ऊपर उठकर भाग लिया। इस अवसर पर पंजाब सरकार द्वारा पिछले चार वर्षों में मोहाली में कराए गए विकास कार्यों का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।

इस मौके पर उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद किया। विधायक कुलवंत सिंह ने रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विधानसभा क्षेत्र मोहाली से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा लोगों की बुनियादी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है।

बैठक के दौरान रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के अलावा पार्षद, पूर्व पार्षद तथा पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक कुलवंत सिंह ने बताया कि मोहाली के समग्र विकास के लिए विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य जारी है, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

बैठक में बिजली, पानी की आपूर्ति और सड़कों की मरम्मत जैसी प्रमुख समस्याओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग रखी। विधायक कुलवंत सिंह ने आश्वासन दिया कि नगर निगम और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर इन समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा और मोहाली को एक आधुनिक एवं विकसित शहर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

इस बैठक के बाद शहरवासियों में खुशी की लहर देखी गई और उन्होंने विधायक के इस संवेदनशील एवं जनहितैषी रवैये की सराहना की। इस मौके पर विधायक ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा और उनकी आस्था को ध्यान में रखते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए भेजा जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि मोहाली विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ से दो बसें यात्रा के लिए भेजी जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु श्री दरबार साहिब, श्री दुर्गियाना मंदिर, श्री वाल्मीकि तीर्थ, जलियांवाला बाग के दर्शन करते हैं और वापसी में वाघा बॉर्डर का दौरा भी करते हैं।

 

Tags: Kulwant Singh Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD