Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्रदेश सरकार पलवल जिले के समग्र विकास के लिए कर रही निरंतर कार्य-खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

Gaurav Gautam, BJP Haryana, Palwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पलवल , 05 Apr 2026

Last updated on: Apr 06, 2026, 11:53 IST

हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर विकसित किया जा रहा यह सामुदायिक भवन क्षेत्र के लिए एक प्रेरणा केंद्र के रूप में स्थापित होगा। प्रदेश सरकार पलवल जिले के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मंत्री आज पलवल के गांव कुशलीपुर (वार्ड नंबर-10) में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सामुदायिक भवन परिसर में चारदीवारी, ट्रैक और पार्क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास करने के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि लगभग 2.50 करोड़ रुपये की लागत से भवन के मुख्य हॉल का निर्माण किया जाएगा, जबकि 1 करोड़ रुपए की लागत से चारदीवारी, ट्रैक, पार्क एवं अन्य सौंदर्यीकरण कार्य कराए जाएंगे। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और युवाओं को खेल गतिविधियों के लिए एक उपयुक्त वातावरण प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि यह भवन किसी एक वर्ग तक सीमित न होकर छत्तीस बिरादरी सहित सभी समाजों के लिए खुला रहेगा, जहां सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पलवल जिले के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए जिले में स्टेडियम, आधुनिक ट्रैक और खेल नर्सरी स्थापित की जा रही हैं, जिससे युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिल सके। उन्होंने बताया कि पहली बार बड़े स्तर पर खेल नर्सरी शुरू की गई हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाडिय़ों को भी आगे बढऩे का मौका मिलेगा।

मंत्री ने पानी व सीवरेज परियोजना का किया शुभारंभ

हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने आज पलवल में वार्ड नंबर-12 जवाहर नगर कैंप स्थित धीगड़ा भवन परिसर में पानी एवं सीवरेज लाइन परियोजना का नारियल फोडक़र शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अमृत 2.0 योजना के तहत लगभग 332 करोड़ रुपये की लागत से पूरे शहर में सीवरेज और रैनीवेल परियोजना के तहत लगभग 522 करोड़ रुपये की लागत से जल आपूर्ति नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा।

 

Tags: Gaurav Gautam , BJP Haryana , Palwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD