Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

फसल खरीद सुनिश्चित करना और समय पर भुगतान करवाना सरकार की प्राथमिकता : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता और किसानों के हित में है नई मंडी व्यवस्था

Ranbir Gangwa, Ranbir Singh Gangwa, Haryana, BJP Haryana, Hisar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हिसार , 04 Apr 2026

Last updated on: Apr 06, 2026, 11:23 IST

हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा फसल खरीद को लेकर मंडियों में लागू की गई नई व्यवस्थाएं पूरी तरह से किसानों के हित में हैं। इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य स्थानीय किसानों की फसल की पहले खरीद सुनिश्चित करना और उन्हें समय पर भुगतान दिलाना है, जिससे खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता आए और किसानों के हित सुरक्षित रह सकें।

कैबिनेट मंत्री शनिवार को हिसार की अनाज मंडी में फसल खरीद कार्यों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंडी में अधिकारियों, किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। साथ ही उनकी कई प्रकार की शंकाओं का भी निवारण किया।उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का मुख्य फोकस यह सुनिश्चित करना है कि हमारे किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उन्होंने कहा कि मंडियों में सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से लागू की गई हैं और अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए।मंत्री रणबीर गंगवा ने खरीद एजेंसियों और मंडी प्रशासन के अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की ओर से ढिलाई बरती जाती है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।उन्होंने बताया कि खरीद प्रक्रिया की प्रभावी निगरानी के लिए सरकार द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं। सरकार के प्रतिनिधियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ जिला प्रशासन द्वारा भी प्रत्येक मंडी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो पूरी प्रक्रिया पर नजर रख रहे हैं।

 

Tags: Ranbir Gangwa , Ranbir Singh Gangwa , Haryana , BJP Haryana , Hisar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD