Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर कुमार इतिहास रचने से 1 विकेट दूर

Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Bhuvneshwar Kumar, Royal Challengers Bengaluru, RCB
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

बेंगलुरु , 05 Apr 2026

Last updated on: Apr 05, 2026, 15:30 IST

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (आईपीएल 2026) का 11वां मुकाबला रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास इस मैच इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। भुवनेश्वर कुमार सीएसके के खिलाफ 1 विकेट लेते ही आईपीएल करियर में 200 विकेट पूरे कर लेंगे।

वह दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित लीग में ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले तेज गेंदबाज और कुल मिलाकर दूसरे गेंदबाज बनेंगे। भुवनेश्वर ने सीजन के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 ओवर में 31 रन देकर एक विकेट लिए थे। आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल के नाम है।

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का हिस्सा चहल अब तक 176 मैचों की 174 पारियों में 224 विकेट ले चुके हैं। भुवनेश्वर आईपीएल इतिहास के दूसरे सफलतम गेंदबाज हैं। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अब तक खेले 191 मैचों की 191 पारियों में 199 विकेट लिए हैं। केकेआर के स्पिनर सुनील नरेन तीसरे स्थान पर हैं।

नरेन ने 191 मैचों की 189 पारियों में 193 विकेट लिए हैं। नरेन के पास भी इस सीजन 200 विकेट पूरे करने का मौका है। पीयूष चावला ने 2008 से 2024 के बीच 192 मैचों की 191 पारियों में 192 विकेट लिए हैं। वह लीग के चौथे सफलतम गेंदबाज हैं। पीयूष अब आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं। आईपीएल के पांचवें सफलतम गेंदबाज आर अश्विन हैं। 

आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके इस ऑफ स्पिनर ने 2009 से 2025 के बीच 221 मैचों में 187 विकेट लिए। मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लीग के छठे सफलतम गेंदबाज हैं। बुमराह ने 147 मैचों में 183 विकेट लिए हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Bhuvneshwar Kumar , Royal Challengers Bengaluru , RCB

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD