Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा “शानदार चार साल भगवंत मान के साथ – संवाद कार्यक्रम के तहत लोगों से सीधी बातचीत

सरकार की उपलब्धियां की साझा

Kuljit Singh Randhawa, Lalru
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

लालड़ू , 04 Apr 2026

Last updated on: Apr 05, 2026, 09:36 IST

पंजाब सरकार के जन संपर्क अभियान “शानदार चार साल भगवंत मान के साथ – संवाद” के तहत हल्का विधायक डेराबस्सी स. कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा लालड़ू क्षेत्र के गांव आगापुर, कुरली और जियोली में व्यापक जन संपर्क दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने गांववासियों से सीधी बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया।

विधायक रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने पिछले चार वर्षों के दौरान ऐतिहासिक फैसले लेकर जन कल्याण को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में बड़े सुधार किए गए हैं। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि गांवों को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाने के लिए बड़े स्तर पर विकास कार्य किए जा रहे हैं।

गलियों-नालियों की सफाई, नई ड्रेनेज प्रणाली, स्वच्छ पेयजल की सुविधा और कचरा प्रबंधन प्रणाली को मजबूत किया गया है, जिससे गांवों की जीवनशैली में काफी सुधार आया है। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों को आधुनिक बनाया गया है, विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा मिल रही है और अस्पतालों में मुफ्त तथा बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।

इसके अलावा लोगों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली की सुविधा दी गई है। विधायक रंधावा ने कहा कि भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई गई है और प्रशासन को पारदर्शी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य “लोगों की सरकार – लोगों के दरवाजे” तक सेवाएं पहुंचाना है। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों से भी अलग-अलग मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि हर जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की शिकायतों का समय पर निपटारा सुनिश्चित किया जाए और किसी को भी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस दौरान बड़ी संख्या में गांववासी मौजूद रहे जिन्होंने अपनी समस्याएं विधायक के सामने रखीं और सरकार के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।

 

Tags: Kuljit Singh Randhawa , Lalru

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD