Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

पंजाब को अस्थिर करने के लिए राष्ट्र-विरोधी ताकतों से साजिश कर रही है AAP : तरुण चुग

AAP के मंत्री और नेताओं ने अपने घरों को वसूली के “टॉर्चर सेंटर” बना रखा है : चुग

Tarun Chugh, Ashwani Sharma, Ravneet Singh Bittu, Sunil Jakhar
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

अमृतसर , 04 Apr 2026

Last updated on: Apr 04, 2026, 17:09 IST

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने शनिवार को अमृतसर के हॉल गेट पर आयोजित विशाल रोष प्रदर्शन में भगवंत मान–अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला। चुग ने आरोप लगाया कि AAP सरकार चुनावी लाभ के लिए पंजाब में डर और अस्थिरता का माहौल बनाने हेतु राष्ट्र-विरोधी तत्वों के साथ मिलकर साजिश कर रही है। 

उन्होंने कहा कि 2014 में भी अरविंद केजरीवाल पर ऐसे तत्वों से मिलीभगत के आरोप लगे थे और आज वही पैटर्न पंजाब में दोहराया जा रहा है। चुग ने कहा कि पंजाब में AAP के मंत्री और नेताओं ने अपने घरों को वसूलीखोरी के “टॉर्चर सेंटर” बना रखा है, जहां आम लोगों को डराया, धमकाया और अपमानित किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि राज्य में सत्ता का खुला दुरुपयोग हो रहा है, जिससे पूरे पंजाब में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। पंजाब की संवेदनशीलता का उल्लेख करते हुए चुग ने केंद्र सरकार से अपील की कि राज्य की स्थिति पर विशेष और सतत निगरानी रखी जाए।

हाल की घटनाओं का जिक्र करते हुए चुग ने कहा कि पुलिस थानों पर लगातार ग्रेनेड हमले, होशियारपुर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी और चंडीगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय पर हुआ हमला — ये सभी घटनाएं पंजाब में शांति और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की एक सुनियोजित साजिश की ओर इशारा करती हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि AAP सरकार गैंगस्टरों, अपराधियों और माफिया तत्वों को खुला संरक्षण दे रही है, जिसके कारण राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। डीएम गगनदीप सिंह रंधावा मामले का उल्लेख करते हुए चुग ने निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की और पूर्व मंत्री ललजीत सिंह भुल्लर को जेल में मिल रही कथित वीआईपी सुविधाओं पर गंभीर सवाल उठाए।

चुग ने कहा, “एक आरोपी को जेल में वीआईपी सुविधाएं क्यों दी जा रही हैं? उसका मोबाइल अभी तक जब्त क्यों नहीं किया गया? उसके पिता को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पीड़ितों की आवाज दबाने के लिए उनके घरों की बिजली तक काटी जा रही है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है।

इस रोष प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। चुग ने AAP सरकार को “निकम्मी, अहंकारी और तानाशाही” करार देते हुए कहा कि यह सरकार कानून व्यवस्था, दलित सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने में पूरी तरह विफल रही है।

उन्होंने कहा, “यह सिर्फ एक विरोध नहीं है, बल्कि पंजाब की अस्मिता, लोकतंत्र और न्याय की रक्षा की निर्णायक लड़ाई है। पंजाब की जनता ने मन बना लिया है कि 2027 में वह इस कुशासन को उखाड़ फेंकेगी और सच्चा ‘स्वराज’ स्थापित करेगी।”

 

Tags: Tarun Chugh , Ashwani Sharma , Ravneet Singh Bittu , Sunil Jakhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD