Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राजा वड़िंग द्वारा बेअदबी मामलों पर तुच्छ नौटंकी में लिप्त होना निंदनीयः सरदार सुखबीर सिंह बादल

नौजवानों को पशुपालन कारोबार स्थापित करने से हतोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री की आलोचना की

Sukhbir Singh Badal, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal, Bikram Singh Majithia, Baba Bakala
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

बाबा बकाला (रईया) , 02 Apr 2026

Last updated on: Apr 04, 2026, 13:56 IST

शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को पवित्र ग्रंथो की बेअदबी के संवेदनशील मुददे पर घटिया नाटकबाजी करने के लिए फटकार लगाते हुए पूछा कि उनकी सरकार ने 2017 से 2022 तक पांच साल के अपने कार्यकाल के दौरान बेअदबी करने वालों को क्यों नही पकड़ा?

यहां पंजाब बचाओ अभियान के दौरान एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए पार्टी के हलका इंचार्ज बलजीत सिंह जलालउसमा के साथ अकाली दल अध्यक्ष ने वड़िंग से पूछा कि उन्होने अपनी ‘‘ मां’’ इंदिरा गांधी द्वारा श्री दरबार साहिब पर टैंकों और तोपों से हमला कर सिख समुदाय के खिलाफ की गई सबसे बड़ी बेअदबी के खिलाफ कभी आवाज क्यों नही उठाई?

सरदार सुखबीर सिंह बादल ने वड़िंग को यह बताने के लिए कहा कि क्या वह उन जगहों पर गए जहां पिछले 10 सालों में 597 बेअदबी की घटनाएं हुई। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बेअदबी के संवेदनशील मुददे पर केवल राजनीति की है। उन्होने कहा कि बरगाड़ी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज की बेअदबी मामले पर शिरोमणी अकाली दल को बेअदबी के मामले की जांच को रोकने के बाद भी  उनकी पार्टी ने राजनीति करनी जारी रखी। ‘‘ उसे बेअदबी के बारे में बात करने का कोई अधिकार नही है।’’

सरदार बादल ने यह भी बताया कि 2014 में आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद 2015 मे बेअदबी की घटनाएं कैसे शुरू हुई। उन्होने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव को 2016 में मलेरकोटला में बेअदबी की घटना में दोषी ठहराया गया था, और आप पार्टी के वरिष्ठ नेताओं हरपाल चीमा और हरजोत बैंस को उनका बचाव करने के लिए मैदान में उतारा गया। 

अकाली दल अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की निंदा करते हुए कहा कि उन्होने नौजवानों को पशुपालन कारोबार शुरू करने से पहले ही हतोत्साहित करने का प्रयास कर रहे, क्योंकि ये योजनाएं अकाली दल द्वारा शुरू की गई थी। उन्होने कहा,‘‘ ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री पशुपालन के लिए 75 फीसदी सब्सिडी  के प्रस्ताव और पार्टी की ‘पंजाब बचाओ रैलियों’ को मिल रहे जबरदस्त समर्थन से घबरा गए हैं। 

यही कारण है कि वह बिना सोचे-समझे टिप्पणी कर रहे हैं कि अकाली दल नौजवानों से गोबर उठवाएगी। मान को यह समझना चाहिए कि नौजवानों को राज्य की प्रगति और समृद्धि में योगदान देने का अवसर देने के लिए ऐसी योजनाओं की बेहद आवश्यकता है। उन्होने कहा लेकिन मुझ लगता है कि लेकिन दिन में शराब पीने वाले व्यक्ति से उम्मीद करना बहुत ज्यादा है।’’

पंजाब के लिए अपना दृष्टिकोण बताते हुए सरदार बादल ने घोषणा की कि अगली अकाली दल सरकार डेयरी किसानों को सुरक्षित करने के लिए दूध के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) निर्धारित करेगी। उन्होने अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा  कि पार्टी काॅरपोरेटस की जरूरतों के अनुसार नौजवानों को कौशल प्रदान करने के लिए प्रत्येक जिले में केंद्र खोलने के साथ वल्र्ड स्क्लि यूनिवर्सिटी स्थापित करेगी। 

उन्होने यह भी घोषणा की कि राज्य में चरणबद्ध तरीके से सभी सड़कों और नालियों पर कंक्रीट बिछाया जाएगा और इस अभियान के तहत हर साल 2500 गांवों को शामिल किया जाएगा। उन्होने कहा कि  संयुक्त स्वामित्व वाली जमीन का निःशुल्क तकसीम किया जाएगा और गांवों मे ‘लाल डोरा’ मे संपति रखने वाले लोगों को मालिकाना हक देने के लिए रजिस्ट्रियां की जाएंगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि मुख्यमंत्री को वेयरहाउसिंग अधिकारी डा. गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या और 19 साल के नौजवान रंजीत सिंह की झूठी मुठभेड़ की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होने कहा कि भगवंत मान मिल्कफेड में भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार हैं, क्योंकि उनके पास सहकारिता विभाग है और उनकी निगरानी में भारतीय सेना ने वेरका फूल क्रीम दूध पाउडर के नमूनों को अस्वीकार कर दिया।इस रैली में अन्य वरिष्ठ नेताओं में वीर सिंह लोपोके और राजविंदर सिंह राजा लादेह भी मौजूद थे।

 

Tags: Sukhbir Singh Badal , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal , Bikram Singh Majithia , Baba Bakala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD