Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक नवोन्मेषी पहल

निदेशक मंडल की बैठक में लिए गए महत्त्वपूर्ण निर्णय

Raghubir Singh Bali, Himachal Pradesh, Himachal
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

शिमला , 03 Apr 2026

Last updated on: Apr 04, 2026, 13:49 IST

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर. एस. बाली ने आज यहां पत्रकार-वार्ता में कहा कि निगम की निदेशक मंडल की बैठक में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में बनेर खड्ड के किनारे लगभग 180 करोड़ रुपये की लागत से एक भव्य फाइव स्टार होटल का निर्माण किया जाएगा। 

यह परियोजना एशियन डेवलपमेंट बैंक के तहत विकसित की जा रही है। इस होटल में प्रदेश का पहला म्यूजिकल फाउंटेन भी स्थापित किया जाएगा, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का विशेष केंद्र बनेगा। यह होटल आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। इस परियोजना के लिए टेंडर 6 अप्रैल, 2026 को किया जाएगा।श्री बाली ने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में निगम के टर्नओवर में निरंतर वृद्धि हुई है।

वर्ष 2021-22 में निगम का टर्नओवर 78 करोड़ रुपये था, जो 2022-23 में बढ़कर 109 करोड़ रुपये हुआ। वर्ष 2023-24 में यह 105 करोड़ रुपये रहा, जबकि 2024-25 में इसे बढ़ाकर 107 करोड़ रुपये तक पहुंचाया गया है। पर्यटन को और अधिक प्रोत्साहित करने के लिए कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार पर लगभग 2000 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, शिमला स्थित निगम के प्रतिष्ठित होटल ‘हॉलिडे होम’ के नवीनीकरण के लिए 45 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसके लिए केंद्र सरकार से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि मनाली के तीन होटलों का नवीनीकरण कार्य प्रगति पर है। हमीर होटल के लिए 20 करोड़ रुपये तथा होटल ज्वालाजी के नवीनीकरण के लिए 35 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।निगम ने निदेशक मंडल की बैठक में कॉल सेंटर स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया है, जिससे पर्यटकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। होटलों में पारदर्शिता एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड गठित किया जाएगा, जो समय-समय पर निरीक्षण कर अनियमितताओं पर नजर रखेगा।

श्री बाली ने कहा कि होटलों के नवीनीकरण के दौरान आय में अस्थायी कमी आ सकती है। ऐसे में कर्मचारियों के वेतन की निरंतरता बनाए रखने के लिए सरकार से सहयोग लिया जाएगा तथा वेतन व्यय को भी परियोजनाओं में समायोजित करने पर विचार किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों के विकास के लिए लगभग 250 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। 

पालमपुर और हमीरपुर में हेलीपोर्ट निर्माण के लिए 10-10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, नादौन पर्यटन परिसर के लिए 15 करोड़ रुपये तथा देहरा पर्यटन परिसर के लिए 10 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी केंद्र सरकार से प्राप्त हो चुकी है।उन्होंने कहा कि इन सभी परियोजनाओं के माध्यम से हिमाचल प्रदेश को एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

 

Tags: Raghubir Singh Bali , Himachal Pradesh , Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD