Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आईपीएल 2026 : क्या आरसीबी 5 विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेल रही है? विराट कोहली ने दिया मजेदार जवाब

Virat Kohli, Sports News, Criicket, IPL, IPL 2026, Bengaluru
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

बेंगलुरु , 04 Apr 2026

Last updated on: Apr 04, 2026, 12:47 IST

आईपीएल 2025 की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 की शुरुआत सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ की। आरसीबी का अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ रविवार को है। इस मैच से पहले आरसीबी ने दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और नागा का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है।

वीडियो में विराट ने अपने विदेशी खिलाड़ी होने के आरोप का जवाब मजेदार अंदाज में दिया है। नागा ने विराट से पूछा कि लोग कह रहे हैं कि आरसीबी प्लेइंग इलेवन में 5 विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेल रही है। इसके जवाब में विराट ने कहा, "क्या आपको लगता है कि मैं विदेशी खिलाड़ी हूं? आप ये सवाल विदेशी खिलाड़ियों से पूछिए।

मैं विदेशी खिलाड़ी नहीं हूं।" आईपीएल के नियम के मुताबिक किसी भी टीम की प्लेइंग इलेवन में सिर्फ 4 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। विराट कोहली लंदन में रहते हैं और अंतरराष्ट्रीय मैचों या फिर आईपीएल के लिए भारत आते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर उन पर विदेशी खिलाड़ी होने के मीम्स बनाए जाते हैं। आईपीएल 2025 का खिताब जीतने के बाद कैसा महसूस हुआ? इसके जवाब में कोहली ने कहा, लंबे समय से हमें इस खिताब का इंतजार था।

जीतने के बाद काफी हल्का महसूस हुआ। विराट, आप हर साल नए हेयरस्टाइल और टैटू के साथ आते हैं। मैं यह जानना चाहता हूं कि आप इसकी तैयारी कैसे करते हैं। क्या आप अपने लुक के बारे में 5-6 लोगों के साथ चर्चा करते हैं? विराट ने इस सवाल के जवाब में कहा, "क्या आपको लगता है कि मैं अपना लुक दिखाने के लिए आता हूं? मुझे जिस तरह का हेयरस्टाइल और टैटू अच्छा लगता है, मैं वैसा करवाता हूं।

अगर आपको अच्छा महसूस होता है, तो आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं।" टीम में आ रही नई प्रतिभाओं से असुरक्षा पर कोहली ने कहा कि मुझे कई दिक्कत नहीं है। विराट ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मैं आपके साथ हो जाउंगाा। राजा बाबू फिल्म की तरह आप राजा बाबू बनना और मैं शक्ति कपूर बनूंगा। जीत के वास्तविक अर्थ पर कोहली ने कहा कि "जीत कड़ी मेहनत, खेल के प्रति कमिटेड रहने के लिए आपके किए गए सभी त्यागों का नतीजा है।

यह सब एक तरह का भरोसा, एक इनाम, यह जानने के रूप में आता है कि आपने अपना समय बर्बाद नहीं किया है। बहुत से लोग हार से सीखते हैं, लेकिन बहुत से लोग बहुत निराश भी हो सकते हैं। इसलिए जब आप बहुत मेहनत के बाद जीतते हैं, तो इससे आपको अपनी मेहनत के साथ न्याय का एहसास होता है, और आपको और मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है।" 

 

Tags: Virat Kohli , Sports News , Criicket , IPL , IPL 2026 , Bengaluru

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD