Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एआईएडीएमके सत्ता में आई तो तमिलनाडु को भाजपा को सौंप देगी : एमके स्टालिन

MK Stalin, Tiruchirapalli
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

तिरुचिरापल्ली , 01 Apr 2026

Last updated on: Apr 01, 2026, 16:22 IST

तमिलनाडु में चुनावी माहौल के बीच मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बुधवार को विपक्षी दल एआईएडीएमके पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर पलानीस्वामी की सरकार बनी, तो वह राज्य को भाजपा के हाथों गिरवी रख देंगे। तिरुचिरापल्ली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए स्टालिन ने सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस (एसपीएम) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया।

उन्होंने नौ विधानसभा सीटों पर जनता से डीएमके गठबंधन को 100 प्रतिशत जीत दिलाने की अपील की। सीएम स्टालिन ने इस चुनाव को तमिलनाडु की राजनीतिक पहचान और शासन व्यवस्था को बचाने की निर्णायक लड़ाई बताया। उन्होंने कहा कि 2021 के विधानसभा चुनाव में जनता ने डीएमके पर भरोसा जताया था, जिसके बाद 'द्रविड़ मॉडल' की सरकार बनी।

उनके अनुसार, इस सरकार ने अपने अधिकतर वादे पूरे किए हैं और राज्य में सामाजिक सौहार्द बनाए रखा है। उन्होंने भाजपा शासित राज्यों से तुलना करते हुए दावा किया कि तमिलनाडु जाति और धर्म के आधार पर होने वाले टकराव से मुक्त रहा है। सीएम स्टालिन ने आरोप लगाया कि भाजपा राज्य में धार्मिक आधार पर विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रही है और इसमें पलानीस्वामी उनकी मदद कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा, "अगर भाजपा यहां अकेले चुनाव लड़े, तो उसे 'नोटा' से भी कम वोट मिलेंगे। यही वजह है कि वह एआईएडीएमके पर निर्भर है। उन्होंने आरोप लगाया कि एआईएडीएमके भाजपा के प्रभाव में काम कर रही है। मदुरै में एनडीए की एक बैठक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां द्रविड़ आंदोलन के प्रमुख नेता पेरियार ईवी रामासामी की तस्वीर हटाई गई थी।

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या पूर्व नेता एमजीआर और जे. जयललिता ऐसा होने देते। सीएम स्टालिन ने पलानीस्वामी के नेतृत्व पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि गठबंधन में अहम फैसले नई दिल्ली से लिए जा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि एनडीए सरकार की बात तो की जा रही है, लेकिन पलानीस्वामी को मुख्यमंत्री पद का चेहरा स्पष्ट रूप से घोषित नहीं किया गया है।

 

Tags: MK Stalin , Tiruchirapalli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD