Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एमके स्टालिन ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, राज्यपाल ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा

MK Stalin, Chennai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

चेन्नई , 05 May 2026

Last updated on: May 05, 2026, 15:48 IST

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद डीएमके प्रमुख एम.के. स्टालिन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को भेज दिया। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और उनके मंत्रिपरिषद का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। साथ ही उन्होंने स्टालिन से नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में पद पर बने रहने का अनुरोध किया है।

मंगलवार को लोक भवन से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, राज्यपाल ने संवैधानिक परंपरा के तहत स्टालिन से तब तक कार्यभार संभालने को कहा है, जब तक नई सरकार शपथ नहीं ले लेती। स्टालिन का इस्तीफा हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में डीएमके नीत सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस (एसपीए) को मिली करारी हार के बाद आया है।

सूत्रों के मुताबिक, जैसे ही चुनाव परिणामों से यह स्पष्ट हुआ कि गठबंधन बहुमत से काफी पीछे रह गया है, उसके तुरंत बाद इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया गया। 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में डीएमके गठबंधन को केवल 73 सीटें मिलीं, जो बहुमत के 118 के आंकड़े से काफी कम है। डीएमके ने 164 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वह लगभग 60 सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी, जिससे पार्टी को विपक्ष में बैठना पड़ा।

चुनाव में स्टालिन को व्यक्तिगत तौर पर भी बड़ा झटका लगा है। वे 2011 से प्रतिनिधित्व कर रहे अपनी पारंपरिक कोलाथुर सीट से चुनाव हार गए। उन्हें तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के उम्मीदवार वी.एस. बाबू ने पराजित किया। तमिलनाडु में किसी मौजूदा मुख्यमंत्री की चुनावी हार का यह दुर्लभ उदाहरण है। इससे पहले 1996 में पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता को भी हार का सामना करना पड़ा था।

वी.एस. बाबू की जीत को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि वह पहले डीएमके से जुड़े रहे हैं। उनकी जीत राज्य में मतदाताओं के बदलते रुझान और राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव का संकेत देती है। इस चुनाव में अभिनेता-राजनेता विजय के नेतृत्व में तमिलगा वेत्री कझगम सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, हालांकि वह बहुमत से दूर है। ऐसे में राज्य में सरकार गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

 

Tags: MK Stalin , Chennai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD