Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद समाप्त हो रहा है : विष्णु देव साय

Vishnu Deo Sai, Raipur
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

रायपुर , 31 Mar 2026

Last updated on: Apr 01, 2026, 12:49 IST

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि 31 मार्च छत्तीसगढ़ के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। राज्य से नक्सलवाद का खात्मा हो रहा है, जिससे विकास के मार्ग में दशकों से चली आ रही एक बाधा दूर हो गई है। रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प और सशक्त नेतृत्व से नक्सलवाद के अंत की दिशा में ऐतिहासिक सफलता मिली है।

बस्तर अब भय से नहीं, विश्वास से पहचाना जाएगा, जहां शांति की नींव पर विकास की नई गाथा लिखी जाएगी। यह सिर्फ अंत नहीं, एक नए युग की शुरुआत है। प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से बहुत धन्यवाद। ये नक्सलवाद छत्तीसगढ़ के विकास में बहुत बड़ा बाधक था और केंद्रीय गृह मंत्री ने संकल्प लिया था कि 31 मार्च 2026 तक इसे समाप्त करना है और उनका संकल्प पूरा हुआ है।

अब बस्तर क्षेत्र बहुत तेजी से विकास करेगा, जो 40 वर्षों से विकास से अछूता था। उन्होंने बताया कि अब हर क्षेत्र तक समय पर जीवनरक्षक स्वास्थ्य सेवा पहुंचेगी, ताकि आपात स्थिति में हर जरूरतमंद को तुरंत और प्रभावी इलाज मिल सके। सीएम ने बताया कि आज 370 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर मजबूत, तेज और भरोसेमंद आपातकालीन स्वास्थ्य तंत्र को सशक्त किया गया है।

हमारा संकल्प स्पष्ट है, स्वास्थ्य सेवाएं हर नागरिक तक समान रूप से, समय पर और संवेदनशीलता के साथ पहुंचे। हर सेकंड की कीमत है, हर जीवन अनमोल है और उसकी रक्षा हमारी सर्वोच्च जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जहां कभी गोलियों की गूंज थी, वहां आज विकास, विश्वास और सुशासन की नई धारा बह रही है। बस्तर अब भय की छाया से निकलकर आत्मविश्वास और प्रगति की राह पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

यह परिवर्तन हमारी डबल इंजन सरकार के अडिग संकल्प, प्रभावी नीतियों और जनता के अटूट विश्वास का प्रतिफल है, जहां शांति ने भय पर विजय पाई है, सुरक्षा ने भरोसा जगाया है और समृद्धि बस्तर के उज्ज्वल भविष्य को नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रही है। माओवाद, जो हमारे प्रदेश के लिए मवाद बन चुका था, डबल इंजन सरकार ने उसे ऑपरेशन करके निकाल फेंका है। आज विकास, खुशहाली, समृद्धि और सुशासन हमारे छत्तीसगढ़ की असली पहचान बन चुके हैं।

 

Tags: Vishnu Deo Sai , Raipur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD