Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मेनस्ट्रीम सिनेमा में घट रही महिलाओं की कहानियां, ओटीटी ने दिए नए मौके : भूमि पेडनेकर

Bhumi Pednekar, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 31 Mar 2026

Last updated on: Mar 31, 2026, 17:44 IST

फिल्म इंडस्ट्री में समय के साथ कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जहां एक ओर बड़े बजट की फिल्मों का दबदबा बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कंटेंट आधारित सिनेमा और मजबूत कहानियों की जगह को लेकर भी बहस जारी है। खासकर महिलाओं पर केंद्रित कहानियों को लेकर यह सवाल बार-बार उठता है कि क्या मेनस्ट्रीम सिनेमा में उनके लिए जगह कम होती जा रही है।

इसी मुद्दे पर अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने खुलकर अपनी राय रखी है। भूमि पेडनेकर ने कहा, ''मुझे लगता है कि बड़े पर्दे पर महिलाओं के नेतृत्व वाली कहानियां धीरे-धीरे कम हो रही हैं। पहले की तुलना में अब ऐसी फिल्में कम बन रही हैं, जिनमें महिला किरदार कहानी का केंद्र हों। यह बदलाव निराशाजनक है, क्योंकि महिलाओं की कहानियां समाज को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाती हैं।''

भूमि ने अपने करियर की शुरुआत का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने हमेशा अलग और चुनौतीपूर्ण किरदार चुनने की कोशिश की है। उन्होंने 2015 में फिल्म 'दम लगा के हईशा' से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने लगातार ऐसी फिल्मों में काम किया, जो समाज से जुड़े मुद्दों को सामने लाती हैं और दर्शकों को सोचने पर मजबूर करती हैं।

उन्होंने आगे कहा, ''भले ही मेनस्ट्रीम सिनेमा में महिलाओं की कहानियों की संख्या कम हो रही हो, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म इस कमी को काफी हद तक पूरा कर रहे हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिलाओं को ज्यादा मजबूत और अलग तरह के किरदार निभाने का मौका मिल रहा है। यहां की कहानियां ज्यादा वास्तविक और साहसी होती हैं, जो अभिनेत्रियों को अपने अभिनय का पूरा दायरा दिखाने का अवसर देती हैं।''

भूमि पेडनेकर ने कहा, ''महिलाएं हमेशा से ही अपने किरदारों के चुनाव में बहादुर रही हैं। वे ऐसे रोल्स चुनती हैं जो सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि समाज को कुछ नया सोचने के लिए प्रेरित करें। ओटीटी प्लेटफॉर्म इस तरह के प्रयोगों के लिए सही जगह बनकर उभरा है, जहां कलाकार बिना किसी बंधन के अपने काम को बेहतर तरीके से पेश कर सकते हैं।''

भूमि ने कहा कि ऐसे प्रोजेक्ट्स उन्हें बतौर कलाकार आगे बढ़ने का मौका देते हैं और उन्हें नई चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित करते हैं। दर्शकों की पसंद भी अब बदल रही है और वे ऐसी कहानियों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जिनमें गहराई और वास्तविकता हो।

 

Tags: Bhumi Pednekar , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD