Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

यादों में हेडगेवार : कैसे एक मेडिकल छात्र बन गया दुनिया के सबसे बड़े संगठन का शिल्पकार

Special News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Mar 2026

Last updated on: Mar 31, 2026, 13:22 IST

1 अप्रैल 1889 को नागपुर के एक संभ्रांत ब्राह्मण परिवार में जन्मे केशव बलिराम हेडगेवार ने बहुत कम उम्र में मौत का सबसे खौफनाक चेहरा देखा था। साल 1902 में नागपुर में प्लेग की महामारी फैली थी। उनके माता-पिता ने बिना अपनी जान की परवाह किए मरीजों की सेवा की और इसी कोशिश में दोनों संक्रमित हो गए। 

महज 13 साल की उम्र में केशव ने एक ही दिन अपने माता-पिता दोनों की चिताओं को एक साथ जलते देखा। अंग्रेजों के प्रति उनकी नफरत बचपन से ही रगों में दौड़ रही थी। 1897 में जब वे मात्र आठ वर्ष के थे, तब महारानी विक्टोरिया की हीरक जयंती पर बांटी गई मिठाइयों को उन्होंने यह कहते हुए कूड़ेदान में फेंक दिया था कि किसी विदेशी सत्ता का जश्न मनाना मातृभूमि का अपमान है। 

हाई स्कूल में 'वंदे मातरम' का नारा लगाने पर उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया था। हेडगेवार 1910 में मेडिकल की पढ़ाई के लिए कोलकाता गए थे। डॉक्टर बनने के बाद हेडगेवार नागपुर लौट आए, लेकिन उन्होंने पैसा कमाने के लिए एक दिन भी प्रैक्टिस नहीं की। 

वे सीधे कांग्रेस से जुड़े और 1921 के असहयोग आंदोलन में उग्र भाषण देने के आरोप में एक साल के कठोर कारावास की सजा काटी। लेकिन जेल से छूटने के बाद का समय उनके लिए वैचारिक उथल-पुथल का था। महात्मा गांधी द्वारा खिलाफत आंदोलन के समर्थन और उसके बाद देश भर में भड़के भीषण सांप्रदायिक दंगों ने हेडगेवार को झकझोर दिया। 

उन्होंने भारत की गुलामी का समाजशास्त्रीय विश्लेषण किया और एक कड़वी सच्चाई को महसूस किया कि अंग्रेज भारत पर अपनी सैन्य ताकत से नहीं, बल्कि भारतीयों की आपसी फूट, छुआछूत, और बिखरे हुए समाज के कारण राज कर रहे हैं। उन्होंने समझ लिया कि बम और पिस्तौल से अंग्रेज तो भाग जाएंगे, लेकिन अगर समाज अंदर से खोखला रहा, तो हम फिर गुलाम बन जाएंगे। 

उन्हें तात्कालिक राजनीतिक उत्तेजना नहीं, बल्कि दीर्घकालिक 'चरित्र निर्माण' की जरूरत महसूस हुई। इसी वैचारिक मंथन से 27 सितंबर 1925 को विजयादशमी के दिन नागपुर के एक मैदान में कुछ बच्चों के साथ 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ' (आरएसएस) का जन्म हुआ।

हेडगेवार ने 'शाखा' को सिर्फ शारीरिक व्यायाम का अखाड़ा नहीं बल्कि सामाजिक समानता की एक 'माइक्रो-लैब' बनाया। जब अलग-अलग जातियों और आर्थिक वर्गों के युवा एक ही गणवेश पहनकर साथ खेलते और एक साथ भोजन करते थे, जिससे सदियों पुरानी छुआछूत की दीवारें अपने आप ढहने लगीं थीं।

उन्होंने संघ को रोजमर्रा की दलगत राजनीति से दूर रखा लेकिन स्वतंत्रता संग्राम से कभी पीठ नहीं दिखाई। 1930 में जब गांधीजी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू किया, तो हेडगेवार ने सरसंघचालक का पद छोड़कर हजारों स्वयंसेवकों के साथ 'जंगल सत्याग्रह' किया और नौ महीने अकोला जेल में कठोर सजा काटी। 

इतना ही नहीं, जब महान क्रांतिकारी राजगुरु भगत सिंह के साथ लाहौर षड्यंत्र के बाद गायब थे, तो हेडगेवार ने ही अपनी जान पर खेलकर उन्हें नागपुर में गुप्त पनाह दी थी। 21 जून 1940 को जब 51 वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ, तब तक वे एक ऐसा बीज बो चुके थे जो भविष्य का वटवृक्ष बनने वाला था। 

उनकी विरासत की असली ताकत 1989 में उनके जन्म शताब्दी वर्ष में पूरी दुनिया ने देखी। यह साल भारत की राजनीति और समाज के लिए एक 'युगांतरकारी मोड़' साबित हुआ। संघ ने एक ऐसा राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान चलाया जिसने दुनिया के रिकॉर्ड तोड़ दिए। 

संघ के कार्यकर्ता भारत के 2 लाख 16 हजार से अधिक गांवों में पहुंचे और लगभग 1.5 करोड़ परिवारों से सीधा संपर्क किया। इस अभियान से 11 करोड़ रुपए की विशाल 'सेवा निधि' जुटाई गई, जिसका उपयोग आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल, अस्पताल और व्यावसायिक केंद्र खोलने के लिए किया गया।

1989 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने डॉ. हेडगेवार पर स्मारक डाक टिकट जारी करने से इनकार कर दिया था। इसके जवाब में संघ ने 'अखंड भारत' के नक्शे वाले 1 करोड़ पोस्टकार्ड छापकर पूरे देश में बांट दिए। आखिरकार, 1999 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उनके सम्मान में आधिकारिक डाक टिकट जारी किया।

 

Tags: Special News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD