Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आईपीएल 2026 : रोहित शर्मा-रयान रिकल्टन का अर्धशतक, एमआई ने केकेआर को 6 विकेट से हराया

थमा 2013 से चला आ रहा पहले मैच में हार का सिलसिला

Rohit Sharma, Ryan Rickelton, Shardul Thakur, Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Mumbai Indians, Kolkata Knight Riders
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 29 Mar 2026

Last updated on: Mar 30, 2026, 13:37 IST

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) ने अपने सफर का आगाज जीत के साथ किया है। रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन की धमाकेदार पारियों की बदौलत एमआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया। 2012 के बाद से एमआई ने पहली बार किसी सीजन का पहला मुकाबला जीता है।

जीत के लिए 221 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआई को रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन ने धमाकेदार शुरुआत दी। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 11.5 ओवर में 148 रन की साझेदारी की। रोहित पहले विकेट के रूप में 78 रन बनाकर आउट हुए। 38 गेंदों की अपनी पारी में रोहित ने 6 चौके और 6 छक्के लगाए। रोहित ने 23 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की।

आईपीएल में उनका यह सबसे तेज अर्धशतक है। रोहित का आईपीएल का यह 50वां अर्धशतक भी था। रिकल्टन ने भी 43 गेंदों पर 8 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 81 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव 8 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा ने 14 गेंदों में 20 रन की पारी खेली। हार्दिक 11 गेंदों पर 18 और नमन घीर 2 गेंदों पर 5 रन बनाकर नाबाद रहे।

एमआई ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर जीत दर्ज की। एमआई ने 4 विकेट पर 224 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीता। केकेआर के लिए वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और सुनील नरेन ने 1-1 विकेट लिए। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने 4 विकेट पर 220 रन बनाए थे। केकेआर के लिए सबसे ज्यादा 67 रन कप्तान अंजिक्य रहाणे ने बनाए। 

रहाणे ने 40 गेंदों की अपनी पारी में 5 छक्के और 3 चौके लगाए। इसके अलावा, युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने भी अर्धशतक लगाया। रघुवंशी ने 29 गेंदों पर 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 51 रन की पारी खेली। इसके अलावा, फिन एलेन ने 17 गेंदों पर 37 और रिंकू सिंह ने 21 गेंदों पर नाबाद 33 रन की पारी खेली। कैमरुन ग्रीन ने 10 गेंदों पर 18 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने 4 ओवर में 39 रन देकर 3 और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 3 ओवर में 39 रन देकर 1 विकेट लिए थे। 

 

Tags: Rohit Sharma , Ryan Rickelton , Shardul Thakur , Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Mumbai Indians , Kolkata Knight Riders

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD