Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

माणिक साहा का दावा-'असम की सिलचर सीट भाजपा भारी अंतर से जीतेगी'

Manik Saha, Assam
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

सिलचर (असम) , 29 Mar 2026

Last updated on: Mar 30, 2026, 13:33 IST

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने रविवार को भरोसा जताया कि आगामी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दक्षिणी असम के सिलचर निर्वाचन क्षेत्र में निर्णायक जीत हासिल करेगी। सिलचर में सत्संग आश्रम रोड पर कीर्तनिया मैदान में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए साहा ने कहा कि भाजपा उम्मीदवार राजदीप रॉय का 'भारी अंतर' से जीतना तय है।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की कड़ी आलोचना करते हुए इसे 'भ्रष्ट सरकार' बताया और इसकी तुलना नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार से की। साहा ने कहा, "लोगों को प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा है। उनके नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है।" त्रिपुरा के राजनीतिक घटनाक्रमों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने लेफ्ट फ्रंट के '35 साल के कुशासन' को खत्म कर दिया है।

बदलाव का मोड़ 2014 में आया जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। वह बदलाव अब यहां भी दिखाई दे रहा है। साहा ने यह भी उल्लेख किया कि त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) के चुनाव और उत्तरी त्रिपुरा जिले के धर्मनगर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होने वाले हैं, जो राज्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इन व्यस्तताओं के बावजूद, साहा ने कहा कि उन्होंने पार्टी समर्थकों की मांग को पूरा करने के लिए सिलचर रैली में भाग लिया।

उन्‍होंने कहा, "सिलचर आना अगरतला आने जैसा लगता है। यहां कई लोगों के त्रिपुरा से गहरे संबंध हैं। मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि हिमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी इस क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने की संभावना है। साहा ने पिछली सरकारों की आलोचना करते हुए कहा कि 2014 से पहले देश अनिश्चितता और सुरक्षा चुनौतियों से जूझ रहा था।

हमने केंद्र और असम दोनों जगह कांग्रेस और यूपीए के शासनकाल में भ्रष्टाचार देखा। इसके विपरीत, वर्तमान सरकार पारदर्शिता और सुशासन पर जोर देती है। उन्‍होंने पूर्वोत्तर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस क्षेत्र को 'अष्टलक्ष्मी' बताया है और इस बात पर जोर दिया है कि भारत का विकास उसके पूर्वोत्तर राज्यों के विकास पर निर्भर करता है। उन्होंने केंद्र की एक्ट ईस्ट पॉलिसी को क्षेत्रीय प्रगति का एक प्रमुख चालक भी बताया।

 

Tags: Manik Saha , Assam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD