Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को और मजबूत करेंगे : त्रिपुरा भाजपा के नए अध्यक्ष अभिषेक देबरॉय

Manik Saha, BJP Tripura, Chief Minister of Tripura, Agartala, Tripura, Abhishek Debroy
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अगरतला , 29 May 2026

Last updated on: May 30, 2026, 12:39 IST

त्रिपुरा भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक देबरॉय ने शुक्रवार को कहा कि वरिष्ठ नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को बूथ स्तर से लेकर राज्य स्तर तक और मजबूत किया जाएगा, ताकि 2028 के विधानसभा चुनाव में भाजपा बेहतर प्रदर्शन कर सके। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा गुरुवार को अभिषेक देबरॉय को त्रिपुरा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के एक दिन बाद, उन्होंने अगरतला स्थित पार्टी मुख्यालय में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मणिक साहा, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्जी, केंद्रीय पर्यवेक्षक राजदीप रॉय, कई मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे। पार्टी की ओर से नए प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए विशेष समारोह भी आयोजित किया गया। 44 वर्षीय अभिषेक देबरॉय वर्तमान में गोमती जिले की माताबाड़ी विधानसभा सीट से विधायक हैं।

वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक बने देबरॉय त्रिपुरा भाजपा के 15वें प्रदेश अध्यक्ष हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 2028 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा को पूरी तरह तैयार किया जाएगा।

देबरॉय ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सोशल मीडिया पर पार्टी और वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ टिप्पणी करने से भी आगाह किया। उन्होंने कहा कि फेसबुक समेत विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर की जाने वाली ऐसी टिप्पणियां पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “केंद्रीय और राज्य स्तर के नेता कार्यकर्ताओं की गतिविधियों और सोशल मीडिया पोस्ट पर नजर रख रहे हैं।

पार्टी और वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ प्रतिकूल टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।” मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि युवा प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति से अधिक संख्या में युवा भाजपा से जुड़ने के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने कहा कि 2028 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी संगठन का सभी स्तरों पर पुनर्गठन किया जाएगा।

माणिक साहा ने कहा, “राज्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए व्यापक स्तर पर बदलाव किए जाएंगे, जिससे भाजपा आगामी चुनावों में और बेहतर प्रदर्शन कर सके।” फार्मेसी में स्नातक अभिषेक देबरॉय ने वर्ष 2001 में छात्र और युवा आंदोलनों के माध्यम से राजनीति में कदम रखा था। भाजपा में शामिल होने से पहले वह भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ और भारतीय युवा कांग्रेस में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं।

वर्ष 2017 में उन्होंने भाजपा का दामन थामा था। मुख्यमंत्री माणिक साहा, पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब, राजीव भट्टाचार्य और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने देबरॉय को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि अभिषेक देबरॉय के नेतृत्व और संगठनात्मक दृष्टि से पार्टी और मजबूत होगी तथा त्रिपुरा के लोगों के कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करती रहेगी। उन्होंने उनके सफल कार्यकाल की कामना भी की।

 

Tags: Manik Saha , BJP Tripura , Chief Minister of Tripura , Agartala , Tripura , Abhishek Debroy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD