Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

चुनाव प्रचार के लिए पार्टी जहां भेजेगी, वहां जाऊंगा, अभी असम-केरल की जिम्‍मेदारी है : देवेंद्र फडणवीस

Devendra Fadnavis, Nagpur
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नागपुर , 29 Mar 2026

Last updated on: Mar 30, 2026, 13:30 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में '69वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट 2025-26' का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्‍होंने मीडिया से बातचीत के दौरान पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के चुनावों के बीच संकेत दिया है कि वह जल्द ही विभिन्न राज्यों में प्रचार के लिए दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी जहां भी जिम्मेदारी सौंपेगी, वह वहां जाने के लिए तैयार हैं।

फिलहाल उन्हें असम और केरल में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान यह भी स्पष्ट किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संभावित विलय को लेकर टिप्पणी करने का यह उचित समय नहीं है। इस विषय पर अंतिम राय पार्टी की अध्यक्ष सुनेत्रा पवार ही देंगी, इसलिए इस पर उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया देना उचित नहीं होगा।

इसी बीच नागपुर में आयोजित हो रहे 69वें अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट को लेकर भी मुख्यमंत्री ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी महाराष्ट्र पुलिस कर रही है और नागपुर को इसके लिए चुना जाना गर्व की बात है। इस मीट में डॉग स्क्वॉड, आधुनिक पुलिस तकनीकों और अन्य पेशेवर प्रतियोगिताओं के माध्यम से देशभर के पुलिस बलों के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान होता है।

इस आयोजन का ऐतिहासिक महत्व भी है, क्योंकि लगभग 69 वर्ष पहले पहली बार इसी शहर में इस मीट का आयोजन हुआ था। इस बार देश के 29 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से करीब 1,300 पुलिस अधिकारी इसमें भाग लेने पहुंचे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन रविवार को हुआ और इसका समापन 3 अप्रैल को होगा। पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि राज्य में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और किसी प्रकार की घबराहट की जरूरत नहीं है।

पहले भी जब लोगों ने लंबी कतारें लगाई थीं, तब सरकार ने स्थिति स्पष्ट की थी, लेकिन कुछ लोगों ने अफवाह फैलाने का काम किया। अब ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जिससे स्थिति सामान्य बनी रहे। अशोक खरात मामले की जांच के संबंध में पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रूपाली चाकणकर को समन जारी होने की जानकारी फिलहाल उनके पास नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से जारी है और रोजाना इस प्रकार की जानकारी साझा नहीं की जाती। आवश्यकता पड़ने पर ही आधिकारिक जानकारी दी जाती है, इसलिए उचित समय पर ही इस मामले में विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

 

Tags: Devendra Fadnavis , Nagpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD